UP News: योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार तय,ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान के बीजेपी में आने से कवायद तेज
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1783057

UP News: योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार तय,ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान के बीजेपी में आने से कवायद तेज

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा है. ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान की भाजपा में एंट्री के बाद इसके आसार प्रबल हो गए हैं. 

Yogi Adityanath Amit Shah OP Rajbhar

UP Politics: बीजेपी में ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुभासपा और घोसी से विधायक दारा सिंह चौहान के  पार्टी में आने के बाद यूपी सरकार में फेरबदल की संभावना बन रही है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे. सपा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने जा रहे दारा सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी.पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुभासपा से हुए गठबंधन की शर्त के तहत ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय की कमान भी मिल सकती है. अगले वर्ष होने वाले विधान परिषद चुनाव में सुभासपा के एक कार्यकर्ता को परिषद में सदस्य भी बनाया जाएगा.

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार तय, कई सीनियर नेता भी मंत्री बनने की दौड़ में

भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच हुआ गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश के पूर्वांचल की डेढ़ दर्जन से अधिक सीटों पर भाजपा की राह आसान करेगा. वहीं प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बसपा को झटका लगेगा. सपा विधायक के तौर पर दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से घोसी विधानसभा सीट खाली हुई है. भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.

पूर्वांचल की 28 लोकसभा सीटों पर राजभर बिरादरी का प्रभाव 

घोसी - 3,90,000
बलिया - 2,40,000
गाजीपुर - 2,60,000
चंदौली - 2,55,000
मछलीशहर - 2,25,000
बस्ती - 2,05,000
सलेमपुर - 3,10,000
मिश्रिख - 1,15,000
संतकबीरनगर - 2,10,000
कुशीनगर - 2,10,000
डुमरियागंज - 2,05,000
महाराजगंज - 1,15,000
जौनपुर - 1,80,000
अंबेडकरनगर - 2,05,000
लालगंज - 2,80,000
वाराणसी - 2,10,000
भदोही - 2,90,000
गोरखपुर - 1,95,000
देवारिया - 1,60,000
बांसगांव - 1,05,000
गोंडा - 1,96,000
श्रावस्ती - 1,80,000
बहराइच - 1,20,000
कैसरगंज - 1,10,000
बाराबंकी - 90,000
सुल्तानपुर - 1,00,000
मिर्जापुर - 1,05,000
राबर्टसगंज - 80,000

विधानसभा की दलीय स्थिति
बीजेपी - 255
अपना दल (एस) - 13
निषाद पार्टी - 6
सुभासपा - 6
सपा - 108
आरएलडी - 9
कांग्रेस - 2
बसपा - 1
जनसत्ता दल - 2 

Trending news