UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे...150 की 200? या अभी केवल लॉलीपॉप के भरोसे ही टहला रहे हैं?
Lucknow News: रामपुर में सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी की रेड चल रही है. इसको लेकर ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है.
Lucknow News: ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विदेशी दौरे को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि अखिलेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विदेशी कंपनी का सहारा ले रहे हैं.
Varanasi News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को पहले रामलला के दर्शन करने चाहिए. इसके बाद बयान देना चाहिए.
OM Prakash Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जौनपुर पहुंचे. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला.
Lucknow News: ओम प्रकाश राजभर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर फिर से हमला बोला है.
om Prakash rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर से सपा में टूट का दावा किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसदों की टूट की अगुवाई बलिया के लाल सपा सांसद राजीव राय करेंगे. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सांसद राजीव राय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे और उस समय अमित शाह ने उनको डांटा था और कहा था कि तुमको जो काम दिए हैं वो जाकर करो.
OM Prakash Rajbhar: बलिया पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा में टूट को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सपा में टूट की अगुवाई बलिया का लाल करेगा.
OM Prakash Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि टीएमसी और शिवसेना की तरह समाजवादी पार्टी में भी बड़ी टूट तय है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई सांसद बीजेपी के साथ खड़े दिखाई देंगे. ओम प्रकाश राजभर आजमगढ़ दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समाजवादी का गढ़ कहा जाता था, लेकिन हम 10 विधानसभा में काम करते हैं, जिसे सभी जातियों का गढ़ बनाना चाहते हैं.
OM Prakash Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से सपा पर हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव को अपनी पार्टी बचाने के लिए आगाह किया है.
UP Vidhansabha Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव की आहट सुन सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी बिसात बिछाने में जुट गए हैं. उनकी नजर उन 62 सीटों पर है, जिस पर उनके समर्थन से जीत कर विधायक चुने गए हैं. ओपी राजभर एनडीए से उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पेश करेंगे. हालांकि, सुभासपा टिकट के फैसले पर बीजेपी के फैसले को अंतिम मानेगी. पढ़िए ये रिपोर्ट....
Om Prakash Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर जौनपुर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं पर जानकारी दी.
Lucknow News: मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव को “ट्वीट, एसी और पीसी के नेता” करार दिया.
Ghazipur News: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर पहुंचे थे. इस दौरान सपा अध्यक्ष को निशाने पर लेते हुए तंज कसा.
Lucknow News: शनिवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट करते हुए न केवल सपा सुप्रीमो की बहुजन समाज के प्रति समझ को सीमित करार दिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात को प्रमुखता से रखा है कि यादवों का इतिहास ही बहुजन समाज का इतिहास नहीं है.
UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर योगी के मंत्री ने बड़ा दावा कर दिया है. यूपी सरकार में मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे. SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव का काम शुरू हो जाएगा. सरकार पंचायत चुनाव की तैयारी कर रही है. मतपत्र भी छपकर सभी जिलों में पहुंच गए हैं. 28 तारीख को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने जा रहा है. वाराणसी पहुंचे यूपी सरकार के पंचायती मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में पंचायत चुनाव समय पर होगा.
Ghazipur News: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को गाजीपुर दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कई समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी.
Om Prakash Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार यूपी में सभी पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का मन बनाया है. इसकी वजह बताते हुए कहा कि सिंबल का चुनाव नहीं है.
Ghazipur News: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने जा रही है. इससे पहले सहयोगी दल सुभासपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सुभासपा अध्यक्ष का कहना है कि पंचायत चुनाव में वह एनडीए के साथ नहीं रहेंगे.
Om Prakash Rajbhar: यूपी विधानसभा ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह का स्थान रिक्त करने का आदेश जारी कर दिया है. पिछले दिनों घोसी से विधायक सुधाकर सिंह का दिल्ली से लौटने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ गई थी.
Lucknow News: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए ने चार-पांच सीट मांगे थे, सीटें नहीं मिलने पर अब अकेले 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
Om Prakash Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी. वे कितना दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों का भला किए?. वे खुद घूम घूमकर कह रहे हैं इनका भला नहीं हुआ है.