How To Make Gud Ka Paratha: ठंड में शरीर को तुरंत गर्मी प्रदान करेगा गर्मागर्म गुड़ का पराठा, ये रही रेसिपी
Advertisement

How To Make Gud Ka Paratha: ठंड में शरीर को तुरंत गर्मी प्रदान करेगा गर्मागर्म गुड़ का पराठा, ये रही रेसिपी

Winter Special: आज हम आपके लिए गुड़ का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। सर्दियों के मौसम में गुड़ के सेवन से आपके शरीर को आंतरिक गर्मी प्रदान होती है जिससे आप खांसी-जुखाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।

How To Make Gud Ka Paratha: ठंड में शरीर को तुरंत गर्मी प्रदान करेगा गर्मागर्म गुड़ का पराठा, ये रही रेसिपी

How To Make Jaggery Paratha: पराठा भारत का पारंपरिक आहार है इसलिए पराठे की आपको कई वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, दाल पराठा, मेथी पराठा या राजमा पराठा आदि। लेकिन क्या कभी आपने गुड़ का पराठा खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए गुड़ का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

गुड़ गन्ने के रस से पकाया जाने वाला फूड है जोकि स्वाद में मीठा और तासीर में गर्म होता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ के सेवन से आपके शरीर को आंतरिक गर्मी प्रदान होती है जिससे आप खांसी-जुखाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं। सर्दियों में गुड़ के सेवन से आपकी इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान होती है।

ऐसे में गुड़ का पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसके साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं गुड़ का पराठा (How To Make Jaggery Paratha) बनाने की विधि-

गुड़ का पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री-

गुड़ 1 कप

नारियल बूरा 1/2 कप

सूखे मेवे 1/2 कप

गेहूं का आटा 250 ग्राम

घी 5 चम्मच

नमक 2 चुटकी 

सफेद मक्खन 1 चम्मच

गुड़ का पराठा कैसे बनाएं? (How To Make Jaggery Paratha) 

गुड़ का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा छान लें।

फिर आप इसमें 2 चुटकी नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

इसके बाद आप इसमें पिसा हुआ गुड़, सूखे मेवे, नारियल का बूरा और बाकी की सारी सामग्री डालकर मिला लें।

फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।

इसके बाद आप इसको करीब 15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।

फिर आप एक तवे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करके गर्म करें।

इसके बाद आप इस पर पराठा बेलकर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।

अब आपका टेस्टी गुड़ का पराठा बनकर तैयार हो चुका है। 

फिर आप इसको एक प्लेट में निकालें और ऊपर से सफेद मक्खन डालकर गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।

Trending news