बिहार : दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं उदय सिंह, पत्नी के पास उनसे भी अधिक संपत्ति
Advertisement
trendingNow1516779

बिहार : दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं उदय सिंह, पत्नी के पास उनसे भी अधिक संपत्ति

पूर्णिया से कांग्रेस उम्मीदवार उदय सिंह के नाम पर कुल दस कंपनी है. 2014-2015 में 76 लाख 45 हजार रुपए की आमदनी बढ़कर अब एक करोड़ 33 लाख 70 हजार 385 रुपए हो गई है.

पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह. (फाइल फोटो)

पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम चुके पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्णिया के साथ-साथ किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांक लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में इन चारों सीटों पर भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों में उदय सिंह सबसे अमीर हैं. 

पूर्णिया से कांग्रेस उम्मीदवार उदय सिंह के नाम पर कुल दस कंपनी है. 2014-2015 में 76 लाख 45 हजार रुपए की आमदनी बढ़कर अब एक करोड़ 33 लाख 70 हजार 385 रुपए हो गई है.

वहीं, उदय सिंह की पत्नी रूबी सिंह की आमदनी 2013-14 में महज 38 लाख 62 हजार 500 रुपए थी, जो कि 2014-15 में बढ़कर 72 लाख 46 हजार 451 रुपए हो गई थी. 2015-16 की बात करें तो इनकी आमदनी बढ़कर एक करोड़ 30 लाख 54 हजार 474 रुपए थी. यह 2016-17 में यह एक करोड़ 17 लाख 26 हजार 813 रुपए है.

उदय सिंह की बेटी मालविका सिंह के नाम पर 2015-16 में 12,67,500 आमदनी है. वहीं, 2016-17 में 15,60,464 और 2017-18 में 29 लाख 71 हजार 165 रुपए आमदनी का जिक्र किया गया है. वहीं उनके बटे अभिनव सिंह के नाम 3,68,977 की आमदनी है. उदय सिंह के नाम से अलग-अलग बैंकों में कुल 46 लाख 39 हजार 979 रुपए हैं. वहीं, पत्नी रूबी सिंह के नाम पर 21 लाख 11 हजार 556 रुपए हैं.

मालविका सिंह के नाम पर 56 लाख 25 हजार 447 की कुल अचल संपत्ति है. वहीं, उदय सिंह के पास  दो करोड़ 10 लाख 55 लाख 87 हजार रुपए और पत्नी रूबी सिंह के पास 13 करोड़ 50 लाख रुपए की अचल संपत्ति है. उदय सिंह के नाम 29 करोड़ 24 लाख 92 हजार 24 रुपए का और पत्नी के नाम 42 करोड़ 33 लाख का कार्ज है.

Trending news