Delhi Budget 2024 Updates: केजरीवाल सरकार का बजट आज आतिशी ने पेश किया। बजट पेश करते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2014 से 2024 का सदर बदलाव का सफर रहा है। निराशा से आशा का सफर दिल्ली के लोगों ने तय किया है। रामायण में अयोध्या का वर्णन आता है तो कहा जाता है दुनिया में अयोध्या जैसी जगह नहीं है और आज दिल्ली में भी हम समृद्धि लाने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 में GSDP 4.95 लाख करोड़ था वर्तमान में ये 4 गुना बढ़ गया। 2014 में दो लाख 23 हजार रूप थी जो अब 4 लाख 62 हजार हो गई है। प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली देश में एक करोड़ आबादी वाले राज्यों में पहले नंबर पर है। हमारे राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2014-15 में दिल्ली का बजट 30950 करोड़ रुपए था। 24-25 में 76 हजार करोड़ रुपए का बजट आज मैं पेश कर रही हूं।
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.