लैंड रोवर का ब्रिटेन की बाउलर से गठजोड़
Advertisement
trendingNow122720

लैंड रोवर का ब्रिटेन की बाउलर से गठजोड़

टाटा समूह के लैंड रोवर ब्रांड ने आज कहा कि उसने रेसिंग वाहन बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी बाउलर के साथ गठजोड़ किया है जिसके तहत वह बाउलर को प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करेगी व उसके उत्पादों की मिलकर ब्रांडिंग करेगी।

लंदन : टाटा समूह के लैंड रोवर ब्रांड ने आज कहा कि उसने रेसिंग वाहन बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी बाउलर के साथ गठजोड़ किया है जिसके तहत वह बाउलर को प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करेगी व उसके उत्पादों की मिलकर ब्रांडिंग करेगी।
लैंड रोवर ने एक बयान में कहा, ‘लैंड रोवर और बाउलर एक ब्रांड साझीदारी के लिए सहमत हुई हैं। समझौते के मुताबिक, बाउलर की प्रतिस्पर्धा कारों पर स्टीकर लगे होंगे जिन पर लिखा होगा पावर्ड बाई लैंड रोवर। बाउलर लैंड रोवर की पावर ट्रेन व चेसिस इंजीनियरिंग से भी लाभान्वित होगी।’ (एजेंसी)

Trending news