कलेक्टर को उठा ले गए माओवादी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपरहण कर लिया है तथा उनके दो अंगरक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
सुकमा (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपरहण कर लिया है तथा उनके दो अंगरक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा की तथा कहा कि कलेक्टर की सकुशल वापसी के लिए राज्य शासन गंभीरता से प्रयास कर रहा है।

 

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार को सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण कर लिया तथा उनके दो अंगरक्षकों को गोली मार दी। दोनों अंगरक्षकों की मौत हो गई है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में ग्राम सुराज अभियान के दौरान कलेक्टर मेनन आज केरलापाल क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वहां नक्सलियों ने धावा बोला और उनके गार्ड की हत्या कर दी। बाद में नक्सली मेनन को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.