किशोरी से रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार

शादी करने का भरोसा दिलाकर एक किशोरी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

चंडीगढ़ : शादी करने का भरोसा दिलाकर एक किशोरी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सौतेले पिता ने आरोप लगाया है कि विकास नाम के युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ बलात्कार किया।
आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, गुरदासपुर से प्राप्त एक खबर के मुताबिक 29 वर्षीय एक महिला के साथ यहां सात लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज जीत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता बस से अपने गांव जा रही थी तभी बस चालक और कंडक्टर ने उसे अगवा कर लिया और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गये। वहां पांच अन्य लोगों के साथ इन दोनों ने पीड़िता के साथ बीती रात सामूहिक बलात्कार किया। सिंह ने बताया कि सात में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश जारी है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.