येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Advertisement
trendingNow113053

येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी भूमि आवंटन घोटाले में धोखाधड़ी के कथित मामले के सिलसिले में दर्ज की गई है।

बेंगलुरु : लोकायुक्त पुलिस ने आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी भूमि आवंटन घोटाले में धोखाधड़ी के कथित मामले के सिलसिले में दर्ज की गई है।

 

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा के खिलाफ कर्नाटक आवास बोर्ड भूखंड आवंटन घोटाले में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

प्राथमिकी दर्ज किये जाने से पहले प्रधान जिला एवं सत्र अदालत ने 21 फरवरी को येदियुरप्पा, उनकी पुत्री एस वाई अरुणा देवी, अरुणा के चार सहायकों तथा कर्नाटक आवासन बोर्ड के दो अधिकारियों के खिलाफ निजी मामले को सुनवाई के लिए मंजूरी प्रदान की थी। यह मामला कर्नाटक आवासन बोर्ड के भूखंडों के आवंटन में विवेकाधीन और प्रेस कोटा के तहत अनियमितता के सिलसिले में है।

 

न्यायाधीश महालक्ष्मी नेराले ने लोकायुक्त पुलिस को निर्देश दिया कि वह भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 13(1डी) के तहत मामले की जांच करे और 14 मार्च तक अदालत में रिपोर्ट दाखिल करें। (एजेंसी)

Trending news