अब शादी को तैयार हैं जॉन अब्राहम

प्रिया मारवाह के साथ रिश्तों को लेकर उठ रही अफवाहों के बीच बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने कहा है कि वह अंतत: शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

मुंबई : बिपाशा के ब्रेकअप के बाद बैंकर प्रिया मारवाह के साथ रिश्तों को लेकर उठ रही अफवाहों के बीच बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने कहा है कि वह अंतत: शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

 

जॉन ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि मैं जल्द से जल्द शादी करूं। मैं अपना घर बसाना पसंद करूंगा। यह मानव के लिए प्रकृति का एक नियम है। एक समय था जब मैं घर नहीं बसाना चाह रहा था लेकिन आज मैं ऐसा चाहता हूं। यह सामान्य व स्वाभाविक चीज है।’ बिपाशा बसु के साथ रिश्ते टूटने के बाद से ही जॉन अब्राहम का प्रेम जीवन लगातार चर्चा का विषय रहा है। बिपाशा के साथ आठ साल पुराने रिश्ते के टूटने के साथ ही उनका नाम कई अन्य के साथ जोड़ा जाने लगा था।

 

जहां बिपाशा का नाम शाहिद कपूर, जोश हरनेट और राना दुग्गाबाती के साथ जोड़ा गया है वहीं जॉन का नाम जेनेलिया डीसूजा और दीपिका पादूकोण के साथ जुड़ चुका है।

 

बॉलीवुड में इस बात की जोर शोर से चर्चा है कि जॉन अब्राहम प्रिया मारवाह के साथ डेटिंग कर रहे हैं और अगले साल उनकी शादी की योजना है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.