सलमान ने मनोरंजन चैनल से की 500 करोड़ की डील!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज स्वयं एक ब्रांड बन गए हैं। साल 2009 की फिल्म ‘वांटेड’ की कामयाबी के बाद वह लगातार सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। चर्चा है कि सलमान ने एक मनोरंजन चैनल के साथ 500 करोड़ रुपए का करार किया है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज स्वयं एक ब्रांड बन गए हैं। साल 2009 की फिल्म ‘वांटेड’ की कामयाबी के बाद वह लगातार सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। चर्चा है कि सलमान ने एक मनोरंजन चैनल के साथ 500 करोड़ रुपए का करार किया है।
सुपरहिट फिल्में देने की वजह से उनकी ब्रांड वैल्यू में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। बताया जाता है कि अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते अभिनेता ने एक मनोरंजन चैनल के साथ 500 करोड़ रुपए का करार किया है।
चर्चा है कि करार के मुताबिक मनोरंजन चैनल अगले पांच वर्षों में सलमान की प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को प्रदर्शित करेगा। जाहिर तौर पर मनोरंजन चैनल और खान के बीच हुआ यह करार अपने आप में देश का पहला करार है।
एक ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया पर सलमान खान सबसे ज्यादा लोकप्रिय हस्ती हैं और छोटे पर्दे पर उनकी शोहरत भी अभिनेताओं के बीच उनका कद बढ़ा रही है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.