सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर

शारीरिक रूप से सक्रिय बच्चों को मधुमेह एवं हृदय रोग होने की सम्भावना बहुत कम होती है।

सिडनी : शारीरिक रूप से सक्रिय बच्चों को मधुमेह एवं हृदय रोग होने की सम्भावना बहुत कम होती है। यह तथ्य एक अध्ययन में सामने आया है। विक्टोरिया एवं मेलबर्न विश्वविद्यालय के अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि व्यायाम करने से मधुमेह एवं हृदय रोगों के प्रति संवदेनशील चूहों की क्षमता में वृद्धि होती है।

 

अमेरिका की वैज्ञानिक पत्रिका 'फिजियोलॉजी-एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म' के अनुसार, जन्म के समय छोटे चूहों में अविकसित हृदय एवं अग्न्याशय के कारण आगे बड़ी बीमारियां होने की सम्भावना अधिक होती है। लेकिन हमारा मानना है कि जीवन के शुरुआती समय में व्यायाम के द्वारा इस परिस्थिति से उबरा जा सकता है।

 

विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार छोटे जन्मे चूहों पर यह परीक्षण किया। इस दौरान जिन चूहों को पांच से छह हफ्तों तक व्यायाम कराया गया था महीने के अंत तक उनके अंगों में मामूली रूप से सुधार देखने को मिला। लेकिन छह महीने बाद उनके अंग स्वस्थ समूह जैसे हो गए।

 

एक दूसरे समूह को जिन्हें व्यायाम का अवसर नहीं मिला था उनमें कोई सुधार देखने को नहीं मिला। नौ हफ्ते वाले चूहे को पांच वर्ष के बच्चे के समान माना गया और छह महीने की उम्र के चूहे को स्वस्थ मनुष्य माना गया। शोध के अनुसार बच्चों की सक्रियता एवं स्कूल में शारीरिक शिक्षा से उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.