इराक संकट पर नजर है, घबराने की कोई जरूरत नहीं : मायाराम

इराक में अशांति के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के मद्देनजर सरकार ने आज कहा कि वह पूरे मामले पर निगाह रखे हुए है और इस बारे में घबराने का कोई कारण नहीं है। देश की लंबे-अवधि वाली कच्चे तेल की आपूर्ति स्थिर है। देश कच्चे तेल की अपनी कुल आवश्यकता का दो तिमाही कच्चा तेल आयात करता है। सरकार इराक संकट के बारे में सतर्क है। सउदी अरब के बाद इराक दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है।

इराक संकट पर नजर है, घबराने की कोई जरूरत नहीं : मायाराम

नई दिल्ली : इराक में अशांति के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के मद्देनजर सरकार ने आज कहा कि वह पूरे मामले पर निगाह रखे हुए है और इस बारे में घबराने का कोई कारण नहीं है। देश की लंबे-अवधि वाली कच्चे तेल की आपूर्ति स्थिर है। देश कच्चे तेल की अपनी कुल आवश्यकता का दो तिमाही कच्चा तेल आयात करता है। सरकार इराक संकट के बारे में सतर्क है। सउदी अरब के बाद इराक दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है।

वित्त सचिव अरविन्द मायाराम ने जिंस बाजार के समारोह के बाद यहां पत्रकारों से कहा, हम चौकस और सतर्क हैं। हमें उम्मीद है कि इराक संकट से उबर जाएंगे। इस संबंध में जहां तक भारत का सवाल है, तो इसमें घबराने का कोई कारण नहीं है। मुझे घबराने का कोई तत्काल कारण नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा कि देश के दीर्घकालिक तेल अनुबंध स्थिर हैं और तेल की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.