ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चुनाव बाद पार्टी की रणनीति को लेकर सिंह गत दो दिनों में पार्टी और आरएसएस के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।
लोकसभ चुनाव में आसन्न जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त का उत्साह है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयों एवं पटाखे के साथ तैयार हैं।
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नहीं है, मोदी शनिवार को राजधानी पहुंचेंगे। चुनाव परिणामों पर अद्यतन जानकारी के लिए कार्यालय पर बड़ा टेलीविजन लगाया गया है।
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह आज संवाददाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चुनाव बाद पार्टी की रणनीति को लेकर सिंह गत दो दिनों में पार्टी और आरएसएस के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।
Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.