प्रियंका गांधी आज भी अमेठी में जारी रखेंगी प्रचार

लोकसभा चुनाव के सिलसिले में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार जारी रखेंगी और शुक्रवार को वह गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र जाएंगी।

अमेठी : लोकसभा चुनाव के सिलसिले में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार जारी रखेंगी और शुक्रवार को वह गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र जाएंगी।
कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्रियंका अपना प्रचार पुरे लीला शाहगढ़ से शुरू करेंगी और पुरे पहालियां चौराहा, मुदाफिरखाना होते हुए गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय जामो जाएंगी।
मिश्रा ने बताया कि प्रियंका माधोपुर तथा गौरीगंज में पदयात्रा के बाद संभाई, भवानीगढ़, मराई शाह और पूरबगांव में जनसंपर्क भी करेंगी। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.