नगरों की तुलना में महानगरों में महिलाओं से अधिक दुर्व्‍यवहार!
Advertisement
trendingNow1225288

नगरों की तुलना में महानगरों में महिलाओं से अधिक दुर्व्‍यवहार!

नगरों की तुलना में महानगरों में बुजुर्ग महिलाएं अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में कहीं अधिक र्दुव्‍यव्यहार का सामना करती हैं। एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है।

नगरों की तुलना में महानगरों में महिलाओं से अधिक दुर्व्‍यवहार!

नई दिल्ली : नगरों की तुलना में महानगरों में बुजुर्ग महिलाएं अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में कहीं अधिक र्दुव्‍यव्यहार का सामना करती हैं। एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है।

हेल्प एज इंडिया की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सर्वेक्षण में पाया गया कि 52 फीसदी महिलाओं को दुर्व्‍यवहार का सामना करना पड़ा जबकि उनके पुरुष समकक्षों में 48 प्रतिशत को ही इसका सामना करना पड़ा। यह सर्वेक्षण आठ राज्यों के 12 शहरों में किया गया।

हेल्प एज इंडिया के सीईओ मैथ्यूज चेरियन ने बताया कि समस्या की जड़ पर चोट किए जाने की जरूरत है। हमारे मूल्यों में क्षरण होने से यह समस्या बढ़ी है। (एजेंसी)

Trending news