पूर्व NSG कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से जीते चुनाव

मुंबई पर 26 नवंबर को हुए हमले के दौरान ताज होटल में आतंकवादियों का मुकाबला करने के दौरान घायल हुए पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं। सुरेंद्र ने भाजपा के करन सिंह तंवर को दिल्ली कैंट सीट से महज 355 मतों के अंतर से हराया।

नई दिल्ली : मुंबई पर 26 नवंबर को हुए हमले के दौरान ताज होटल में आतंकवादियों का मुकाबला करने के दौरान घायल हुए पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं। सुरेंद्र ने भाजपा के करन सिंह तंवर को दिल्ली कैंट सीट से महज 355 मतों के अंतर से हराया।
ताज होटल में बचाव अभियान के दौरान ग्रेनेड विस्फोट में उनकी श्रवण शक्ति प्रभावित हुई थी। बाद में सक्रिय सेवा से सेवानिवृत्ति लेते हुए वह राजनीति के मैदान में कूद पड़े। हरियाणा के झज्जर से आने वाले सुरेंद्र ने सेना में 14 वर्षों तक काम किया। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद साधारण है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.