अब मुलायम का विवादित बयान, बोले- रेप के लिए फांसी देना गलत, लड़कों से हो जाती हैं गलतियां
Advertisement
trendingNow186125

अब मुलायम का विवादित बयान, बोले- रेप के लिए फांसी देना गलत, लड़कों से हो जाती हैं गलतियां

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अब विवादित बयान देकर निशाने पर आ गए हैं। मुरादाबाद में आयोजित एक रैली में मुलायम सिंह ने कहा कि बलात्‍कार (रेप) के मामलों में फांसी की सजा देना गलत है। लड़कों से गलतियां तो हो जाती हैं।

fallback

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुरादाबाद/नई दिल्‍ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अब विवादित बयान देकर निशाने पर आ गए हैं। मुरादाबाद में आयोजित एक रैली में मुलायम सिंह ने कहा कि बलात्‍कार (रेप) के मामलों में फांसी की सजा देना गलत है। लड़कों से गलतियां तो हो जाती हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि रेप के मामलों में फांसी नहीं होनी चाहिए। लडकों से गलती हो जाती है और इसके लिए फांसी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी फंसाने के लिए भी लड़कों पर आरोप लगा दिया जाता है। अभी मुंबई में तीन लड़कों को फांसी की सजा दे दी गई। लड़कों से गलतियां हो जाती हैं, ऐसे कानूनों को बदलने की जरूरत है।
उन्‍होंने कहा कि कानून का दुरुपयोग हो रहा है। जैसे दहेज उत्‍पीड़न, दलित एक्‍ट आदि कानूनों का जो दुरुपयोग करने वाले लोग हैं उनको भी सजा दी जाएगी। हम ऐसा कानून बनाएंगे ताकि दुरुपयोग रूक सके। लड़के लड़कियां पहले दोस्‍त रहते हैं और जब उनमें मतभेद हो जाता है तो लड़की जाकर बयान दे देती है कि उसका रेप हो गया है। फिर बेचारे लड़कों को फांसी हो जाती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कानून में बदलाव का प्रयास किया जाएगा ताकि इसका दुरूपयोग करने वालों को सजा मिले। झूठी रिपोर्ट दायर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बलात्कार विरोधी कानून में बदलाव की जरूरत पर बल देते हुए यादव ने कहा कि लड़के और लड़कियों में प्रेम हो जाता है लेकिन बाद में मतभेदों के चलते वे अलग हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी दोस्ती टूटती है, लड़की शिकायत करती है कि उससे बलात्कार हुआ है।
मुलायम रेप जैसे घिनौने अपराध पर ऐसा विवादास्‍पद बयान देकर विरोधियों के निशाने पर भी आ गए हैं। बीजेपी, कांग्रेस और अन्‍य दलों ने मुलायम के इस बयान की तीखी आलोचना की है।
गौर हो कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के विवादित बयान से अभी पीछा भी नहीं छूटा था कि सपा प्रमुख के इस बयान के बाद आलोचनाओं ने जोर पकड़ ली है।

Trending news