राजकोट में महिला के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

गुजरात के राजकोट में तीन लोगों ने एक दलित महिला को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती शाम मोरबी रोड इलाके में यह घटना घटी। महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ स्कूटर से घर लौट रही थी।

राजकोट : गुजरात के राजकोट में तीन लोगों ने एक दलित महिला को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती शाम मोरबी रोड इलाके में यह घटना घटी। महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ स्कूटर से घर लौट रही थी।
आरोपियों ने उन्हें रोका और महिला के रिश्तेदार की पिटाई की। महिला को निकट के एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का एक आरोपी फरार है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.