अल्जीरियाई विमान का मलबा माली में मिला, सभी 116 यात्रियों के मारे जाने की आशंका
Advertisement
trendingNow1228973

अल्जीरियाई विमान का मलबा माली में मिला, सभी 116 यात्रियों के मारे जाने की आशंका

कुल 116 लोगों के साथ गुरुवार सुबह लापता हुआ एयर अल्जीरिया के विमान का मलबा बुर्किना फासो की सीमा के पास माली में मिला है।

अल्जीरियाई विमान का मलबा माली में मिला, सभी 116 यात्रियों के मारे जाने की आशंका

अल्‍जीयर्स : कुल 116 लोगों के साथ गुरुवार सुबह लापता हुआ एयर अल्जीरिया के विमान का मलबा बुर्किना फासो की सीमा के पास माली में मिला है।  विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

बुर्किना फासो सेना के जनरल गिलबर्ट डियानडीरी ने कहा कि हमें अल्जीरियाई विमान मिल गया है। मलबा खोज लिया गया है, यह बुर्किना फासो की सीमा से 50 किलोमीटर उत्तर में मिला है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पहले विमान के गोसी क्षेत्र में गिरते देखने की बात कही थी और जनरल ने कहा था कि वे खबरों को गंभीरता से ले रहे हैं। उड़ान की राडार तस्वीरों का मिलान किया।

उआगडूगू से रवाना हुई उड़ान एएच-5017 अल्जीयर्स जा रही थी। उसने 51 फ्रांसीसी नागरिक सवार थे। इसके अलावा उसमें 24 बुर्किनाबी, आठ लेबनानी, छह अल्जीरियाई, छह स्पेनिश, पांच कनाडाई, चार जर्मन और दो लक्जमबर्ग के नागरिक भी सवार थे। विमान का छह सदस्यीय चालक दल स्पेन का रहने वाला था।

 

Trending news