अंबाला की बहू ने दी Chandrayaan-3 लैंडिंग की पल-पल की जानकारी, जानें कैसा था ISRO के अंदर का माहौल
Advertisement
trendingNow11840756

अंबाला की बहू ने दी Chandrayaan-3 लैंडिंग की पल-पल की जानकारी, जानें कैसा था ISRO के अंदर का माहौल

Viral News: हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश में भी लाइव टेलीकास्ट किया गया. खास बात यह है कि इंग्लिश में लैंडिंग की पल-पल की जानकारी देश-दुनिया को दे रही वैज्ञानिक कोई और नहीं, बल्कि हरियाणा के अंबाला जिले की बहू थी. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

 

अंबाला की बहू ने दी Chandrayaan-3 लैंडिंग की पल-पल की जानकारी, जानें कैसा था ISRO के अंदर का माहौल

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान अहम भूमिका निभा रही आरुषि अंबाला की बहू है. उन्होंने लैंडिंग की पल-पल की जानकारी देश को बताई. आरुषि का परिवार बहुत खुश है कि उनकी बहू ने अहम भूमिका इस ऐतिहासिक पल के दौरान निभाई. चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान इसरो की तरफ से गर्व के उन पलों से जुड़ी जानकारी देश-दुनिया तक पहुंचाई जा रही थी. हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश में भी लाइव टेलीकास्ट किया गया. खास बात यह है कि इंग्लिश में लैंडिंग की पल-पल की जानकारी देश-दुनिया को दे रही वैज्ञानिक कोई और नहीं, बल्कि हरियाणा के अंबाला जिले की बहू आरुषि सेठ है.

इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं आरुषि सेठ 

आरुषि सेठ इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर कंट्रोल यूनिट में कार्यरत हैं, जो इतिहास रचने के उन पलों के दौरान विक्रम लैंडर कंट्रोल यूनिट की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. बुधवार को जब चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू हुआ तो देश और पूरी दुनिया को इसरो की तरफ से आरुषि सेठ ही पल-पल की जानकारी दे रही थीं. आरुषि सेठ का हरियाणा के अंबाला से गहरा नाता है. मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली आरुषि सेठ की शादी अंबाला के सेक्टर-9 निवासी सिद्धार्थ शर्मा से हुई है. सिद्धार्थ का पैतृक गांव थंबड़ है.

आरुषि ने कहां से की पढ़ाई और कब ज्वाइन किया इसरो

आरुषि और सिद्धार्थ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) से पढ़े हैं. आरुषि के ससुर सुरेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि सिद्धार्थ और आरुषि की शादी 2017 में हुई थी. आरुषि 2013 से ISRO में हैं. मंगलयान भेजने के दौरान उनकी अहम भूमिका थी. चंद्रयान 2 व चंद्रयान 3 में भी उन्होंने पूरी जिम्मेदारी निभाई. चंद्रयान-2 जब फेलियर रहा तो आरुषि थोड़ी चिंतित थी लेकिन चंद्रयान-3 में उन्होंने कमियां दूर कर सफलता पाई. उन्होंने कहा आरुषि ने देश का नाम विश्व में चमकाया है. परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है. उन्हें अपनी बहू पर बहुत गर्व है.

रिपोर्ट: इशान सिन्हा

Trending news