Happy Independence Day 2024: अपनों के साथ साझा करें ये बेहतरीन शुभकामनाएं, संदेश और कोट्स
Advertisement
trendingNow12382951

Happy Independence Day 2024: अपनों के साथ साझा करें ये बेहतरीन शुभकामनाएं, संदेश और कोट्स

भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) 15 अगस्त 2024 को है। यह दिन हमारे देश के लिए गर्व और उल्लास का अवसर है। इस खास मौके पर, अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के साथ देशभक्ति की भावनाओं को साझा करने का यह सबसे अच्छा समय है।

Happy Independence Day 2024: अपनों के साथ साझा करें ये बेहतरीन शुभकामनाएं, संदेश और कोट्स

Independence Day 2024: भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) 15 अगस्त 2024 को है, यह दिन हमारे देश के लिए गर्व और उल्लास का अवसर है। इस खास मौके पर, अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के साथ देशभक्ति की भावनाओं को साझा करने का यह सबसे अच्छा समय है. आइए देखें कुछ बेहतरीन स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, संदेश और प्रेरक कोट्स जो आप इस स्वतंत्रता दिवस 2024 (Independence Day 2024) पर भेज सकते हैं. 

स्वतंत्रता दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आज़ादी की इस अमूल्य धरोहर को संभालकर रखें।
इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए हम अपने देश के लिए एक उज्जवल भविष्य का संकल्प लें।
तिरंगे की शान में, आजादी की आन में, अपनों का मान बढ़ाएं, देश का नाम रोशन करें। 

Happy Independence Day 2024!

1. वतन हमारा अजब है, कहीं लाल-हरा, कहीं केसरिया। ऐसे रंगों से रंगा वतन है मेरा। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
आजादी की कभी शाम ना हो, तिरंगे का परचम सदा ऊंचा रहे। Happy Independence Day 2024!

2. भारत माता की जय हो, हर दिल में तिरंगा लहराए। स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो!
देश की आजादी का जश्न मनाएं, तिरंगे को सलामी दें। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!
आजादी की हवा में उड़ते तिरंगे की तरह, हमारे सपने भी उड़ान भरें। Happy Independence Day 2024!

3. एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
देश की शान, देश का अभिमान, तिरंगे के साथ करें स्वतंत्रता का गुणगान। 15 अगस्त मुबारक हो!

4. देशभक्ति से भरे संदेश (Happy Independence Day 2024 Messages in Hindi)
"सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा" - इस भावना को दिल में संजोए रखें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

5. आओ झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है। खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।
दिल में तिरंगा लहराता है, जान देश पर लुटाता है। करता हूं मैं उन वीरों को सलाम, जो देश की खातिर शहीद हो जाता है।

6. ना पूछो जमाने को कि क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस यह है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
जिस देश में गंगा बहती है, वह देश है मेरा। जहां की मिट्टी में सोना उगता है, वह देश है मेरा।

7. हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल कर, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल कर।
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें, शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो फिर जलाएं।

8. ये मत पूछो की देश ने तुम्हें क्या दिया है, ये पूछो कि तुमने देश के लिए क्या किया है।
वतन की मोहब्बत नेक़ी की राह दिखाती है, हमें अपनों से मिलाती है, गैरों से भी यारी करवाती है।

9. एक देश की ताकत उसके लोगों की एकता में निहित है।" - इंदिरा गांधी

10. "स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।" - लोकमान्य तिलक

11. "जब तक आपके पास एक सपना है, आप स्वतंत्र हैं।" - ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

12. "हमें अपने देश को एक ऐसा राष्ट्र बनाना है जहां गरीब भी महसूस करें कि यह उनका अपना देश है।" - जवाहरलाल नेहरू

 

 

 

 

 

 

 

 

Trending news