सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा का रिकॉर्ड बनाना चाहता है चीन, 3 लोगों को किया रवाना
Advertisement
trendingNow11008047

सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा का रिकॉर्ड बनाना चाहता है चीन, 3 लोगों को किया रवाना

चीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर रवाना किया है. इसके पीछे चीन का उद्देश्य है कि अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजारे जाने का रिकॉर्ड बनाया जाए.

फोटो- AP

बीजिंग: चीन ने शनिवार को 3 अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर रवाना किया है. चीन के इस मिशन का लक्ष्य चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजारे जाने का रिकॉर्ड बनाना है.

  1. चीन ने नए मिशन पर भेजे 3 अंतरिक्ष यात्री
  2. 2 अनुभवी पायलेट्स के साथ गई हैं एक महिला यात्री
  3. अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजारना चाहता है चीन

अपनी उड़ान पर रवाना हुआ अंतरिक्ष यान

शेनजो-13 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लांग मार्च-2एफ वाहन के साथ स्थानीय समयानुसार रात 12:25 पर रवाना हुआ. उम्मीद है कि यान चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तियान के साथ 6 घंटे के भीतर जुड़ जाएगा और अपना मिशन शुरू कर देगा.

2 अनुभवियों के साथ गई हैं एक महिला यात्री

रवाना होने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में 2 अनुभवी लोग शामिल हैं. पायलट जाई जिगांग (55) और वांग यपिंग (41) और इनके अलावा मिशन में एक महिला यात्री ये गुआंगफू (41) भी शामिल हैं, यह उनकी पहली उड़ान है.

LIVE TV

Trending news