Advertisement
trendingPhotos2308430
photoDetails1hindi

जाह्नवी-शनाया के साथ-साथ आदित्य रॉय ने भी Arjun Kapoor की लेट नाइट बर्थडे पार्टी में लगाई रौनक, गायब रहीं मलाइका अरोड़ा

Arjun Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अर्जुन कपूर ने मंगलवार की देर रात अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए. जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर से लेकर ऑदित्य रॉय कपूर समेत कई सेलेब्स को अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था. लेकिन अर्जुन की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं. मलाइका की गैरमौजूदगी को लोगों ने तरह-तरह से देखना शुरू कर दिया है. 

जाह्नवी कपूर

1/5
जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर की बहन जाह्नवी कपूर भी भाई की लेट नाइट बर्थडे पार्टी के लिए उनके घर पहुंची थीं. बर्थडे पार्टी से लौटते समय एक्ट्रेस की झलक देखने को मिली थी. इस दौरान जाह्नवी कपूर ने ब्लैक कलर के टॉप पर ऑलिव कलर की शर्ट कैरी किया हुआ था. 

संजय कपूर-महीप कपूर

2/5
संजय कपूर-महीप कपूर

अर्जुन कपूर की पार्टी में उनके चाचा और एक्टर संजय कपूर भी अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ खूब स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे. संजय कपूर ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पर चेक शर्ट और ब्लू डेनिम्स में कैजुअल लुक फ्लॉन्ट किया. साथ ही महीप कपूर ने ऑलिव कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम्स में स्टाइल दिखाया. 

शनाया कपूर

3/5
शनाया कपूर

अर्जुन कपूर की कजिन बहन शनाया कपूर भी लेट नाइट बर्थडे पार्टी के लिए पहुंची थीं. शनाया कपूर ने पैप्स के लिए पोज तो नहीं किया, लेकिन उनकी एक झलक जरूर सामने आ गई.  शनाया कपूर ने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर्स कैरी किए थे. 

आदित्य रॉय कपूर

4/5
आदित्य रॉय कपूर

अर्जुन कपूर की लेट नाइट पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन भी कैजुअल लुक में पहुंचे थे. आदित्य रॉय कपूर ने मूव कलर की टी-शर्ट के साथ ग्रे कलर की पैंट कैरी की थी. साथ ही एक्टर ने सिर पर ब्लैक कलर की कैप लगाकर अपना कैजुअल लुक पूरा किया था. 

मलाइका नहीं आईं नजर

5/5
मलाइका नहीं आईं नजर

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे थे, लेकिन मलाइका अरोड़ा की मिसिंग रहीं. मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर कपल के ब्रेकअप की अफवाहों को हवा दे दी है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़