Advertisement
trendingPhotos2146749
photoDetails1hindi

42 साल पहले 'ये गलियां ये चौबारा' से पद्मिनी कोल्हापुरे ने लूट लिया था दिल, 58 की उम्र में भी नहीं किसी से कम

Padmini Kolhapure Photos: पद्मिनी कोल्हापुर एक जमाने में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए खूब सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं. पद्मिनी कोल्हापुरे ने 42 साल पहले प्रेम रोग फिल्म से लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में जगह बना ली थी. इस फिल्म के गाने ये गलियां ये चौबारा में पद्मिनी ने इतनी खूबसूरत परफॉर्मेंस दी थी, कि आज भी यह गाना लोगों की जुबां पर छाया हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं 58 साल की हो चुकीं पद्मिनी कोल्हापुरे आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं. आइए, यहां देखते हैं पद्मिनी की लेटेस्ट तस्वीरें...

1/5

42 साल पहले ये गलियां ये चौबारा से लाखों-करोड़ों दिलों में उतर जाने वालीं पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक बार फिर अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर डाला है. हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंची थीं. जहां वह रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.  

2/5

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे रेड कलर की सिल्क साड़ी पहने इवेंट में पहुंची थीं. रेड साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने किसी तरह की हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं की थी. एक्ट्रेस ने कानों में भी बेहद सिंपल ईयरिंग्स कैरी किए थे. 

3/5

पद्मिनी कोल्हापुरे ने सटल मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक कैरी की थी. साथ ही एक्ट्रेस ने बालों को बीच से पार्टिशन करके स्ट्रेट लुक में ओपन छोड़ा था. 

4/5

पद्मिनी कोल्हापुरे सोशल मीडिया भी पर खूब एक्टिव रहती हैं. और अक्सर ही सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं. लेकिन यूं एक लंबे समय  के बाद पद्मिनी कोल्हापुरे का किसी इवेंट में आना, फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. 

5/5

पद्मिनी कोल्हापुरे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने इंसाफ का तराजू, प्रेम रोग, प्यार झुकता नहीं, सौतन, गहराई, वो सात दिन, फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी कई फिल्मों में काम किया है. 

ट्रेन्डिंग फोटोज़