Aaj Ka Panchang 2 March 2021: संकष्टी चतुर्थी पर पंचांग से जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Advertisement
trendingNow1857906

Aaj Ka Panchang 2 March 2021: संकष्टी चतुर्थी पर पंचांग से जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

पंचांग के अनुसार आज 2 मार्च दिन मंगलवार है और मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है. आज संकष्टी चतुर्थी भी है तो हनुमान जी के साथ ही गणेश जी की पूजा की जाएगी. पंचांग से जानें पूजा का शुभ समय और राहुकाल के बारे में. 

2 मार्च 2021 का पंचांग

नई दिल्ली: पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है. पंचांग के जरिए शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय आदि की भी जानकारी मिलती है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत पंचांग के माध्यम से राहुकाल, यमघंट काल आदि का समय देखकर करते हैं तो जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. आज 2 मार्च 2021 को पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 March 2021) के अनुसार दिन मंगलवार है और मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता है. साथ ही आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी भी है. मंगलवार के दिन पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है. आज हनुमान जी के साथ ही गणेश जी की भी पूजा करें और आशीर्वाद पाएं. आज कोई शुभ काम करना चाहते हैं तो उसके राहुकाल का समय नोट कर लें.

आज का पंचांग 2 मार्च 2021 (Aaj Ka Panchang 2 March 2021)

आज की तिथि:
चतुर्थी- सुबह 02.59 बजे तक (3 मार्च को)

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय- 06:45 बजे
सूर्यास्त का समय- 06:21 बजे
चंद्रोदय का समय- 21.40 बजे
चंद्रास्त का समय- 08.50 बजे

ये भी पढ़ें- माथे पर तिलक क्यों लगाते हैं, जानें इसका महत्व और सही नियम

हिंदू लूनर दिनांक
शक संवत:

1942 शर्वरी

विक्रम संवत:
2077 प्रमाथी

गुजराती संवत:
2077 परिधावी

चंद्रमास:
फाल्गुन- पूर्णिमांत
माघ- अमांत

ऋतु: बसंत

नक्षत्र:
चित्रा- सुबह 03.29 बजे तक (3 मार्च की सुबह तक)
उसके बाद स्वाती नक्षत्र का आरंभ

ये भी पढ़ें- इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास, 1 महीने मांगलिक कार्यों पर रोक

आज का करण:
बव- शाम में 04.21 बजे तक
बालव- 3 मार्च को सुबह 02.59 बजे तक

दिशा शूल: उत्तर

आज का योग:
गण्ड- सुबह 09.26 बजे तक
वृद्धि- 3 मार्च को सुबह 05.59 बजे तक

आज का वार:
मंगलवार

आज का पक्ष:
कृष्ण पक्ष

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि से होली तक, मार्च में आएंगे कौन से प्रमुख व्रत त्योहार जानें

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर में 12.10 से 12.56 बजे तक
अमृत काल: रात में 09.38 बजे से 11.06 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर में 2.29 बजे से 3.15 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल: दोपहर में 03.27 बजे से 04.54 बजे तक 
दुर्मुहूर्त- सुबह 09.04 बजे से 09.50 बजे तक 
गुलिक काल- दोपहर में 12.33 बजे से 02.00 बजे तक
यमगण्ड- सुबह 09.39 से 11.06 बजे तक

धर्म से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news