अन्‍नकूट, भाईदूज, छठ, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह; लंबी है नवंबर में त्‍योहारों की लिस्‍ट, जान लें तारीखें
Advertisement
trendingNow12491446

अन्‍नकूट, भाईदूज, छठ, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह; लंबी है नवंबर में त्‍योहारों की लिस्‍ट, जान लें तारीखें

November Festival 2024 Hindu Calendar : नवंबर महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में त्‍योहारों की झड़ी लगने वाली है. कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली मना रहे हैं, उनके लिए तो इस महीने की शुरुआत ही महापर्व से होगी. जैसे नवंबर महीने के व्रत-त्‍योहारों की लिस्‍ट.

अन्‍नकूट, भाईदूज, छठ, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह; लंबी है नवंबर में त्‍योहारों की लिस्‍ट, जान लें तारीखें

November 2024 Vrat Tyohar: हिंदू धर्मावलंबियों के लिए नवंबर का महीना विशेष रहने वाला है. इस महीने में गोवर्धन पूजा, भाईदूज, छठ, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह जैसे महापर्व मनाए जाएंगे. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्‍नान होगा. वहीं जो लोग 1 नवंबर को कार्तिक अमावस्‍या मानते हुए दीपावली मनाने वाले हैं, उनके लिए नवंबर की शुरुआत ही साल के सबसे बड़े त्‍योहार से होगी. इस तरह अक्‍टूबर की तरह नवंबर का महीना भी त्‍योहारों-उत्‍सवों की रौनक में बीतेगा. साथ ही नवंबर महीने में कई महत्‍वपूर्ण ग्रह-गोचर हो रहे हैं. इस लिहाज से यह महीना धर्म के साथ-साथ ज्‍योतिषीय दृष्टि से भी बहुत खास है. यहां देखें नवंबर महीने के सभी व्रत-त्‍योहारों और ग्रह-गोचर की लिस्‍ट.

यह भी पढ़ें: ये हैं कुबेर देव की फेवरेट राशियां, जीवन में कभी ना कभी जरूर बनते हैं करोड़पति-अरबपति

नवंबर 2024 व्रत-त्योहार लिस्ट

1 नवंबर 2024 – कार्तिक अमावस्या
2 नवंबर 2024 – गोवर्धन पूजा, चंद्र दर्शन और अन्नकूट
3 नवंबर 2024 – भाई दूज
5 नवंबर 2024 – वरद चतुर्थी, नहाय- खाय
6 नवंबर 2024 – लाभ पंचमी, खरना
7 नवंबर 2024 – छठ पूजा षष्टी
8 नवंबर 2024 – छठ पूजा उषा अर्घ्य
9 नवंबर 2024 – गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत
10 नवंबर 2024 – अक्षय नवमी

यह भी पढ़ें: 500 साल दिवाली पर शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग, सोने-चांदी, धन से सराबोर होंगे ये लोग!

11 नवंबर 2024 – कंस वध
12 नवंबर 2024 – देवउठनी एकादशी
13 नवंबर 2024 – प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024 – विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर 2024 – कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, सत्यनारायण व्रत
16 नवंबर 2024 – वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2024 – रोहिणी व्रत
18 नवंबर 2024 – सौभाग्य सुंदरी तीज, संकष्टी गणेश चतुर्थी
22 नवंबर 2024 – कालभैरव जयंती
23 नवंबर 2024 – कालाष्टमी
26 नवंबर 2024 – उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024 – प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024 – मासिक शिवरात्रि

यह भी पढ़ें: नवंबर में बुध का डबल गोचर लाएगा 3 राशि वालों के लिए कमाई का मौसम, भरेगी तिजोरी

नवंबर 2024 में ग्रह गोचर
7 नवंबर - शुक्र गोचर करके धनु राशि में प्रवेश करेंगे.
15 नवंबर - शनि मार्गी, शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे.
16 नवंबर - सूर्य गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.
26 नवंबर - बुध वक्री, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में उल्‍टी चाल चलेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news