Shukrawar Upay: सुबह-शाम करेंगे ये काम तो कभी रूठ कर नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी!
Advertisement

Shukrawar Upay: सुबह-शाम करेंगे ये काम तो कभी रूठ कर नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी!

Maa lakshmi: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा करने और कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. वहीं मां लक्ष्मी के चालीसा पाठ का भी विशेष महत्व है.

 

फाइल फोटो

Laxmi Chalisa In Hindi: शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु की पत्नी दर्जा प्राप्त हैं. कहते हैं कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है. पूजा-उपासना के साथ-साथ  कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में भी बताया गया है. कहते हैं मां लक्ष्मी की पूजा उनकी आरती के बिना अधूरी मानी जाती है. वहीं, मां लक्ष्मी का चालीसा पाठ करना भी बेहद शुभ माना जाता है.

मान्यता है कि सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती. इतना ही नहीं, साथ ही व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है. जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक संचार होने लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना सुबह-शाम अगर मां लक्ष्मी चालीसा पाठ किया जाए, तो घर में मां लक्ष्मी सदा के लिए वास करती हैं.

मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ

दोहा
मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।

मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥ टेक॥
सोरठा
यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करूं।
सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥
॥ चौपाई ॥
सिन्धु सुता मैं सुमिरौं तोही। ज्ञान बुद्धि विद्या दो मोहि॥
तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरबहु आस हमारी॥
जै जै जगत जननि जगदम्बा। सबके तुमही हो स्वलम्बा॥
तुम ही हो घट घट के वासी। विनती यही हमारी खासी॥
जग जननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥
विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी।
केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥
कृपा दृष्टि चितवो मम ओरी। जगत जननि विनती सुन मोरी॥
ज्ञान बुद्धि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥
क्षीर सिंधु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिंधु में पायो॥
चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभुहिं बनि दासी॥
जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रूप बदल तहं सेवा कीन्हा॥
स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥
तब तुम प्रकट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥
अपनायो तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥
तुम सब प्रबल शक्ति नहिं आनी। कहं तक महिमा कहौं बखानी॥
मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन- इच्छित वांछित फल पाई॥
तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मन लाई॥
और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करे मन लाई॥
ताको कोई कष्ट न होई। मन इच्छित फल पावै फल सोई॥
त्राहि- त्राहि जय दुःख निवारिणी। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणि॥
जो यह चालीसा पढ़े और पढ़ावे। इसे ध्यान लगाकर सुने सुनावै॥
ताको कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै।
पुत्र हीन और सम्पत्ति हीना। अन्धा बधिर कोढ़ी अति दीना॥
विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥
पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥
सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥
बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥
प्रतिदिन पाठ करै मन माहीं। उन सम कोई जग में नाहिं॥
बहु विधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥
करि विश्वास करैं व्रत नेमा। होय सिद्ध उपजै उर प्रेमा॥
जय जय जय लक्ष्मी महारानी। सब में व्यापित जो गुण खानी॥
तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयाल कहूं नाहीं॥
मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजे॥
भूल चूक करी क्षमा हमारी। दर्शन दीजै दशा निहारी॥
बिन दरशन व्याकुल अधिकारी। तुमहिं अक्षत दुःख सहते भारी॥
नहिं मोहिं ज्ञान बुद्धि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥
रूप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥
कहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्धि मोहिं नहिं अधिकाई॥
रामदास अब कहाई पुकारी। करो दूर तुम विपति हमारी॥
दोहा
त्राहि त्राहि दुःख हारिणी हरो बेगि सब त्रास।
जयति जयति जय लक्ष्मी करो शत्रुन का नाश॥
रामदास धरि ध्यान नित विनय करत कर जोर।
मातु लक्ष्मी दास पर करहु दया की कोर॥
।। इति लक्ष्मी चालीसा संपूर्णम ।।

मां लक्ष्मी चालीसा के फायदे

- शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी माना गया है. श्रद्धापूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है. कहते हैं अगर नियमित रूप से  चालीसा का पाठ किया जाए, तो जीवन के सभी दुख दूर होते हैं. कहते हैं कि इसका पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में यश की प्राप्ति होती है. धन की कोई समस्या नहीं रहती.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news