FIFA World Cup 2022: इस महारिकॉर्ड के करीब इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, 3 गोल करते ही रच देंगे इतिहास
Advertisement
trendingNow11450944

FIFA World Cup 2022: इस महारिकॉर्ड के करीब इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, 3 गोल करते ही रच देंगे इतिहास

Harry Kane Record: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सभी की नजरें इंग्लैंड के कप्तान और स्ट्राइकर हैरी केन पर रहेंगी. दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन एक महारिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. हैरी केन की नजर कतर वर्ल्ड कप में वेन रूनी के इंग्लैंड के सर्वकालिक गोल स्कोरिंग रिकॉर्ड पर है. 

FIFA World Cup 2022: इस महारिकॉर्ड के करीब इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, 3 गोल करते ही रच देंगे इतिहास

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सभी की नजरें इंग्लैंड के कप्तान और स्ट्राइकर हैरी केन पर रहेंगी. दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन एक महारिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. हैरी केन की नजर कतर वर्ल्ड कप में वेन रूनी के इंग्लैंड के सर्वकालिक गोल स्कोरिंग रिकॉर्ड पर है. 

इस महारिकॉर्ड के करीब इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन

इंग्लैंड के लिए 75 मैचों में केन के 51 गोल हैं और रूनी के 53 गोल हैं. वेन रूनी का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए हैरी केन को 3 गोल करने की जरूरत है. अगर इंग्लैंड को इस फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करना है, तो हैरी केन को यह रिकॉर्ड तोड़ना होगा.

3 गोल करते ही रच देंगे इतिहास

हैरी केन ने एक बयान में कहा, 'उम्मीद है कि मैं इस रिकॉर्ड को जल्द से जल्द तोड़ दूंगा.' हैरी केन ने मार्च 2015 में लिथुआनिया के खिलाफ एक खेल में रूनी की जगह लेने पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, 78 सेकेंड बाद एक गोल के साथ उन्होंने अपनी शुरुआत की. 29 वर्षीय ने रूस में 2018 में छह गोल करने के बाद गोल्डन बूट जीता और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया.

वेन बहुत बड़े खिलाड़ी

हैरी केन ने आगे बताया, 'मैं वेन के साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक था और वह एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, हर कोई उनके साथ खेलना चाहेगा. मैंने उन्हें प्रमुख टूर्नामेंटों में खेलते हुए देखा है और उनके करीब होना मेरे लिए एक सम्मान की बात है.'

(Source - PTI)

FIFA WC 2022 Qatar vs Ecuador Highlights: इक्वाडोर ने बदला इतिहास, कतर का हार से आगाज

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के शुरुआती मैच में इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से हरा दिया. इक्वाडोर की तरफ से कप्तान इनर वेलेंसिया ने कमाल का खेल दिखाया और टीम के दोनों ही गोल उन्होंने दागे. विश्व कप के इतिहास में पहली बार मेजबान टीम उद्घाटन मैच हारी है.

Trending news