IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले धोनी ने लिया बड़ा फैसला, शॉक्ड रह गए फैंस
Advertisement
trendingNow12470008

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले धोनी ने लिया बड़ा फैसला, शॉक्ड रह गए फैंस

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक एक फैसला लिया, जिस पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस के शॉकिंग रिएक्शन आ रहे हैं.

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले धोनी ने लिया बड़ा फैसला, शॉक्ड रह गए फैंस

MS Dhoni New Hair Style: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक एक फैसला लिया, जिस पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस के शॉकिंग रिएक्शन आ रहे हैं. दरअसल, एमएस धोनी ने अपने लंब-घने बालों को अलविदा कह दिया है. उनका नया हेयरस्टाइल देख फैंस से मिक्स रिएक्शन देखने को मिले. कोई शॉक्ड हो रहा है तो कोई उनके नए हेयरकट की तारीफ कर रहा है.

नए लुक में नजर आए धोनी

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी ने अपने लंबे बालों को अलविदा कहते हुए एक क्लासी साइड-फेड हेयरस्टाइल अपनाया है. उनके इस नए लुक पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के इस पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज के नए लुक के फोटोज  हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने सोशल मीडिया शेयर किए हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

पिछले सीजन में अपनाया था लॉन्ग हेयर लुक

धोनी ने 2024 के आईपीएल सीजन के दौरान 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के अपने क्लासिक लंबे बालों वाला लुक अपनाया था. उनके इस लुक को फैंस ने खूब पसंद किया. अब आगामी आईपीएल सीजन के मेगा ऑक्शन से धोनी का लेटेस्ट लुक एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

क्या 2025 होगा आखिरी सीजन?

फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि क्या आईपीएल 2025 धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है. बता दें कि ऐसी कयास लगाए जा रहे थे कि एमएस धोनी आईपीएल 2024 सीजन के अंत में आईपीएल से संन्यास ले लेंगे. हालांकि, इस दिग्गज क्रिकेटर ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया. आईपीएल 2024 में धोनी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से फैंस को एंटरटेन किया. उनसे एक बार फिर ऐसा ही प्रदर्शन देखने के लिए फैंस बेताब हैं. देखना यह होगा कि धोनी का आगामी आईपीएल सीजन आखिरी होता है या नहीं.

Trending news