Advertisement
trendingPhotos2321672
photoDetails1hindi

तब 2007 में निकली थी टीम इंडिया की विजय परेड, अब 2024 में यूं मनाया जश्न, देखें फोटोज

2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद स्वदेश लौटी टीम इंडिया का विजय जुलूस निकल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया की विजय परेड निकली थी. देखिए 2007 टीम इंडिया की विजय परेड की तस्वीरें.  

2024 का जश्न

1/6
2024 का जश्न

अब 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया की विक्ट्री परेड निकली. नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक हुई यह परेड फैंस की भारी भीड़ के बीच से होकर गुजरी. फैंस ने अपने हीरोज को कैमरे और आंखों में कैद तो खिलाड़ी भी इस अद्भुत नजारे को अपने फोन से शूट करते दिखे.

2/6

2007: 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. उस समय हर भारतीय के चेहरे पर खुशी थी.

 

3/6

Mumbai: टीम इंडिया जैसे ही भारत लौटी तो टीम के स्वागत में मुंबई की सड़कें पूरी जाम हो गई. हर तरफ केवल लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी, जो टीम इंडिया को सम्मान दे रही थी.

4/6

M.S. Dhoni: उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था, 'लोग कहते हैं मुंबई एक ऐसा शहर है जो चलते ही रहता है, लेकिन आज हमने मुंबई को एक जगह लेकर आए और उन्हें रोक दिया'

 

5/6

देशवासियों का यह प्यार देख टीम इंडिया की खुशी भी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी. पहली बार के ही टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी हर भारतीय के चेहरे पर थी.

 

6/6

2007 T20 World Cup: लोग टीम इंडिया के जमकर नारे लगा रहे थे. सड़कें भी पूरी तरह जाम हो गई थीं. माही की कप्तानी वाली टीम को देशवासियों से उस वक्त खूब प्यार मिला और वो यादें अब तक लोगों के दिलों के बरकरार हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़