Advertisement
trendingNow1563513

शास्त्री ने इंटरव्यू में कहा, 'वर्ल्ड कप में एक बुरा दिन टीम को बुरा नहीं बना सकता'

शास्त्री ने अपने इंटरव्यू में हाल के दिनों में टीम में आए बदलाव के लिए कप्तान विराट कोहली को भी श्रेय दिया था.

शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएसी के समक्ष इंटरव्यू दिया. (फाइल फोटो)
शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएसी के समक्ष इंटरव्यू दिया. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने रवि शास्त्री (Ravi Shastri) को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद पर बरकरार रखा है. शास्त्री का नया कार्यकाल टी-20 विश्व कप-2021 तक होगा. वह इस समय टीम के साथ विंडीज दौरे पर हैं और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएसी के समक्ष इंटरव्यू दिया. शास्त्री ने इस रेस में ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और न्यूजीलैंड के माइक हेसन को पीछे छोड़ा.

इंटरव्यू के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि शास्त्री ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनका काम अभी अधूरा है और उनकी टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में शानदार काम कर रही है.

सूत्रों ने कहा, "कुछ सवाल थे और शास्त्री उनमें से एक थे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद गलत हो गया था. उन्होंने (शास्त्री) यह स्पष्ट कर दिया था कि एक बुरा दिन इस टीम को बुरा नहीं बनाता. उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि टीम के रूप में उनका काम अधूरा है और अब उनके सामने एक नहीं बल्कि 2020 और 2021 में होने वाले दो टी-20 विश्व कप है. जिस आत्मविश्वास के साथ यह समिति बनाई गई थी वह यह मानते थे कि शास्त्री ही वह शख्स हैं, जिनकी इस टीम को आगे बढ़ाने के लिए जरूरत है."

Add Zee News as a Preferred Source

कपिल देव का बड़ा बयान, 'विराट कोहली से अगर हम कोच पद के लिए राय लेते तो पूरी टीम...'

सूत्रों ने आगे कहा कि वहां पैरामीटर थे. लेकिन एक बात, जिस मामले में शास्त्री ने हेसन को मात दी वह ये कि विदेशी धरती पर शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है.

उन्होंने कहा, "सीएसी, इस तथ्य के बारे में स्पष्ट था कि चैंपियन टीमें विदेशी धरती पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं. प्रत्येक टीम घर पर अच्छा प्रदर्शन करती है और भारत ने भी पिछले कई वर्षो में ऐसा ही किया है. लेकिन विदेशी धरती पर टीम का शानदार प्रदर्शन, शास्त्री के दोबारा से कोच बनने के पक्ष में रहा."

VIDEO: रवि शास्‍त्री को कोच चुने जाने पर उखड़े क्रिकेट फैंस, गुस्से में डाल रहे ऐसे ट्वीट

गौरतलब है कि शास्त्री ने हाल के दिनों में टीम में आए बदलाव के लिए कोहली को भी श्रेय दिया था. सूत्रों ने कहा, "शास्त्री ने सीएसी से कहा कि इस टीम में एक ऐसा कप्तान है जो सामने से आकर नेतृत्व करने में विश्वास रखता है. इसके अलावा और कोई ऐसा तरीका नहीं है कि युवा खिलाड़ी कोहली को पसंद नहीं करना चाहेंगे. शास्त्री ने सीएसी को यह भी बताया कि कैसे कोहली ने नए बेंचमार्क सेट किए हैं."

(इनपुट-आईएएनएस)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news