दीपा मलिक को चार करोड़ रूपये और सरकारी नौकरी:विज
Advertisement
trendingNow1303563

दीपा मलिक को चार करोड़ रूपये और सरकारी नौकरी:विज

हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने आज परालम्पिक रजत पदकधारी दीपा मलिक को चार करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

दीपा मलिक को चार करोड़ रूपये और सरकारी नौकरी:विज

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने आज परालम्पिक रजत पदकधारी दीपा मलिक को चार करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

वह नयी दिल्ली में आईजीआई हवाईअड्डे पर एथलीट का स्वागत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिये गर्व की बात है कि उनके राज्य की खिलाड़ी ने परालम्पिक खेलों में पदक जीता है।

विज ने कहा कि दीपा मलिक को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी जो परालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। 

 

Trending news