MI vs SRH IPL 2021: बेयरस्टो के इस तरह हिटविकेट आउट होने पर ट्विटर पर मजेदार मीम्स वायरल किए जा रहे हैं. जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद की पारी के आठवें ओवर में दूसरी गेंद पर हिटविकेट आउट हो गए.
Trending Photos
चेन्नई: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए. जॉनी बेयरस्टो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनकी एक गलती न सिर्फ उनको बल्कि पूरी SRH टीम को ले डूबी. जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद की पारी के आठवें ओवर में दूसरी गेंद पर हिटविकेट आउट हो गए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन जॉनी बेयरस्टो के आउट होते ही पूरा मिडिल ऑर्डर तहस-नहस हो गया. बाकी के बल्लेबाज भी ढेर हो गए.
वायरल किए जा रहे मजेदार मीम्स
बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर 43 रन बनाए थे. बेयरस्टो ने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए थे. बेयरस्टो 8वें ओवर में क्रुणाल पंड्या की गेंद पर स्वीप मारने की कोशिश में खुद को संभाल नहीं पाए और उनका पिछला पैर स्टंप को टच कर गया. इस तरह बेयरस्टो हिटविकेट आउट हो गए. बेयरस्टो के इस तरह हिटविकेट आउट होने पर ट्विटर पर मजेदार मीम्स वायरल किए जा रहे हैं.
Story of #JonnyBairstow innings #MumbaiIndians #MIvsSRH #SRHvsMI #bairstow pic.twitter.com/wZKoauyQba
— nitika (@Nitika192) April 17, 2021
#MIvSRH#bairstow
Kaviya to Bairstow Hit-wicket, pic.twitter.com/nrLvBAe2Qr— Epsilon (@Epsilon_Notttt) April 17, 2021
That's why #bairstow got out cause#mi fans rn#MIvsSRH #RohitSharma pic.twitter.com/0zuLQ8Z1gm
— Siddhesh (@Siddhes30016722) April 17, 2021
Jo kaam bowler na kr paaye inki duaa ne kr diya.
#bairstow #mi #SRHvsMI#IPL2021 #NitaAmbani pic.twitter.com/pPG0x0vFad— Galaxy (@Galaxy35697065) April 17, 2021
Bairstow getting hit wicket
mean while during startegic time out.....
Kyu chaauk gaye?#MIvsSRH #bairstow #jaijio pic.twitter.com/1EwZGQW6Fi— Amey (@giram_amey16) April 17, 2021
Rohit sharma after watching bairstow batting #mi #mivssrh #bairstow pic.twitter.com/OXW19xmRms
— MRUNMAY (@mrunmay_0015) April 17, 2021
Bairstow give his own wicket **#MIvSRH #bairstow
Every MI fan including me - pic.twitter.com/8tzNvSyumA— abhishek_____ ( Mumbai indians ) (@abhishe19869834) April 17, 2021
हैदराबाद की लगातार तीसरी हार
मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम को अभी भी इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को 19.4 ओवर में 137 रन पर ढेर कर दिया.