MS Dhoni: IPL 2022 के बाद एमएस धोनी कर रहे चुनाव में ड्यूटी! जानें क्या है ये पूरा मामला
Advertisement

MS Dhoni: IPL 2022 के बाद एमएस धोनी कर रहे चुनाव में ड्यूटी! जानें क्या है ये पूरा मामला

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में एमएस धोनी (MS Dhoni)की हूबहू शक्ल का एक शख्स दिखाई दे रहा है, जिसे फैंस एमएस धोनी बता रहे हैं. 

IPL Photos

MS Dhoni: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में CSK का सफर पूरा हो चुका है. इस सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में ये टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही. धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं, झारखंड में इस समय पंचायत चुनाव हो रहे हैं. हम आपको अगर कहें की धोनी (MS Dhoni) झारखंड में चल रहे चुनाव के लिए इलेक्शन ड्यूटी में लगे हुए हैं तो आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स धोनी के जैसा लग रहा है और फैंस इस धोनी ही बता रहे हैं. आइए हम बताते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है.

वायरल PHOTO का पूरा सच

एक वायरल फोटो के चलते धोनी (MS Dhoni) का नाम झारखंड में चल रहे पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Election) से जुड़ गया है. दरअसल, रांची में चुनाव ड्यूटी के दौरान लोग एक शख्स को एमएस धोनी (MS Dhoni) समझ बैठे हैं. धोनी के हूबहू शक्ल का ये शख्स विवेक कुमार है जो सीसीएल के एक डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर है. वे चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ है और मतगणना केंद्र पर ड्यूटी कर रहा है. विवेक कुमार को तीसरे चरण के चुनाव में लगाया गया है. उसके चेहरे की बनावट एमएस धोनी के जैसी है. 

fallback

IPL 2023 में भी खेलेंगे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2022 में आखिरी मैच राजस्थान के खिलाफ खेला था. इसी मैच में धोनी (MS Dhoni) ने खुलासा किया था कि ये सीएसके के लिए उनका आखिरी मुकाबला नहीं वे आईपीएल में आगे भी खेलेंगे. धोनी ने कहा था, 'निश्चित रूप से, यह एक साधारण कारण है, चेन्नई में अपना आखिरी मुकाबला न खेलना और फैंस को धन्यवाद कहना अनुचित होगा. मुंबई एक ऐसी जगह है, जहां एक टीम और एक व्यक्ति के रूप में मुझे बहुत प्यार और स्नेह मिला है.' धोनी ने आगे कहा था, 'अगले साल एक मौका होगा जहां टीमें यात्रा करेंगी. इसलिए यह उन सभी अलग-अलग जगहों के लिए धन्यवाद होगा जहां हम विभिन्न स्थानों पर खेलेंगे.'

सीजन 15 में धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए काफी अच्छा रहा. टीम भले ही सीजन में कुछ खास ना कर सकी हो लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कई शानदार पारियां खेली. इस सीजन में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 14 मैचों में 33.14 की औसत से 232 रन बनाए. इस सीजन में उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया था. एमएस धोनी अगले सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं. 

Trending news