साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर शाहरुख खान ने एसए बोबडे के इस प्रस्ताव को कुबूल भी कर लिया था.
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुछ ऐसे ही सवाल रामभक्तों के जेहन में तैर रहे हैं. अयोध्या ही नहीं दुनिया भर के राम भक्तों में जोश है. जफरयाब जिलानी के साथ उनके कुछ समर्थक सदस्य रिव्यू पिटीशन दाखिल करने के पक्ष में रहे. दलील ये कि जब कानूनी तौर पर रिव्यू पिटीशन का विकल्प मिला हुआ है तो इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
सभी साधु-संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर पवित्र सरोवर में शाही स्नान किया.
फटाफट अंदाज में देखिए 100 अहम ख़बरें
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कांग्रेस से जुड़े अखबार नैशनल हेरल्ड की एक रिपोर्ट को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि नैशनल हेरल्ड अखबार में एक लेख लिखकर कहा गया है कि ये फैसला हमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की याद दिलाता है, यह बेहद शर्मनाक है.
फटाफट अंदाज में देखिए 100 अहम ख़बरें
रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगहा में जटाशंकर मंदिर में पूजा की. साथ ही वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व का दौरा भी किया.
रामलला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सभी संतुष्ट और खुश है. हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा के एहतियातन उपाय किए हैं.
रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है.
अयोध्या पर आए फैसले को लेकर राजधानी रांची में एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन की ओर से सामान्य दिन की तरह व्यवस्था कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद हर कोई इसपर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है और इसका स्वागत कर रहा है. लेकिन इतने बड़े फैसले का क्या-क्या बड़ा असर होने वाला है, आपका ये समझना इस रिपोर्ट से आसान हो जाएगा.
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. सीएम नीतीश ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोगों को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले इंतजार था. सभी लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए और पालन करना चाहिए.
मुख्यमंत्री नीतीश ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आगे किसी तरह का विवाद नहीं होनी चाहिए. सभी को कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए.
बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हर स्थिति पर पैनी नजर रखने को कहा गया है.
चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में बनी संवैधानिक बेंच इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी. इससे पहले पूरे देश में हाई अलर्ट है. इस सबके बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है.
अररिया एसपी धूरत शायली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या मामले के फैसले के मद्देनजर विशेष सतर्कता रखना अनिवार्य है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सभी सम्मान करें. आपसी साम्प्रदायिक सौहार्द बनाकर रखें.
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पूरे बिहार में भी अलर्ट है. मुख्य सचिव दीपर कुमार ने सभी डीएम और एसपी को निर्देश दिया है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी डीएम और एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.
आधी रात को झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में पुलिस ने ऐतिहातन फ्लैग मार्च किया. सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की छुट्टी रद्द कर दी गई है.
अयोध्या के सीओ अमर सिंह का कहना है कि अयोध्या बेहद संवेदनशील है कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले बारावफात है. ऐसे में प्रशासन किसी भी तरीके की चूक नहीं रखना करना चाहता है. सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं.
दो साल पहले भी महोत्सव को राज्य में होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर टाल दिया गया था.