दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि, 'हम माननीय न्यायालय द्वारा पीड़ितों के आवास और उनके पुनर्वास के लिए दिशा-निर्देश देने के लिए न्यायालय को धन्यवाद देते हैं.'
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को वकील के बयान दर्ज करने के लिए अतिरिक्त मोहलत दी है. अब तक वकील का बयान नहीं दर्ज हुआ है.
Unnao rape case: उन्नाव रेप केस पीडि़ता का एक्सीडेंट होने के बाद उसका इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह पीड़िता के घायल वकील को इलाज के लिए अंतरिम मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दे.
तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर पर पॉक्सो की अन्य धाराओं में आरोप तय करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने पॉक्सो की धारा 5सी और 6 भी जोड़ा.
कोर्ट की ओर से जारी प्रोडक्शन वारंट के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद कोर्ट ने सेंगर को तिहाड़ जेल भेज दिया था.
इससे पहले आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह को पेश किया गया था. जिन्हें कोर्ट ने 7 अगस्त तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया.
इससे पहले बीते सोमवार की देर रात पीड़िता को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद आज पीड़िता के वकील को भी एम्स लाया जा रहा है.
सोमवार शाम को उन्नाव रेप पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था. अब पीड़िता का इलाज दिल्ली के एम्स में होगा.
अब पीड़िता का इलाज दिल्ली के एम्स में होगा. सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश जारी करते हुए कहा कि पीड़िता और उनके एडवोकेट को को एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट करके तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराए.
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उन्नाव रेप पीडि़ता और उनके वकील की हालत नाजुक मगर स्थिर है.
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा था. सीबीआई आरोपी विधायक को सीतापुर जेल से लेकर दिल्ली आई है.
कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सीतापुर जेल से दिल्ली भेज दिया गया है. उनके मामले की सुनवाई अब दिल्ली में होगी.
सीबीआई की एक टीम सीतापुर जेल जाकर दूसरे दिन भी कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करने का काम कर रही है.
बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में रायबरेली जेल में बंद पीड़ित लड़की के चाचा को तिहाड़ जेल ट्रांसफर शिफ्ट करने का आदेश दिया था.
उन्नाव रेप केस पीडि़ता और उसके वकील के साथ हुए सड़क हादसे के मामले में सीबीआई ने रविवार को आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ की. सीबीआई को ट्रक चालक और क्लीनर की 3 दिन की रिमांड मिली हुई है.
इस मामले की शिकायत मिलने पर पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
उन्नाव रेप केस की जांच में जुटी सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में चार्जशीट दायर की है.
शनिवार को लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को ट्रक चालक और क्लीनर की 3 दिन की रिमांड दे दी है.
लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दायर अर्जी पर शनिवार को सुनवाई की.
रेप पीडि़ता और उसके परिजनों ने विधायक के सभी शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की मांग की थी. शुक्रवार को कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई.
सीबीआई ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए मांग की कि जब तक उन्नाव रेप पीडि़ता से जुड़े सड़क हादसे की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस मामले को दिल्ली ट्रांसफर ना किया जाए.