Advertisement

एसपी 

alt
बीती रात तुराब नगर मार्किट एरिया का एक वीडिओ तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडिओ में पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर ले जा रही है और वहीं महिला से भी दरोगा धक्का मुक्की कर मारते नजर आ रहा है। वही महिला भी दरोगा पर पलटवार कर रही है। पुलिस वीडियो बनाने का विरोध कर रही है। पुलिस कर्मी की महिला के पति से कोई बहस हो गयी। पति वहां आया तो पुलिस उससे उलझ गई और जीप में डालने का प्रयास करने लगी। महिला ने उसे जीप में बैठाने का विरोध किया तो पुलिस महिला से उलझ गई। उसके बाद वहां काफी बवाल हुआ। उसके बाद पति को थाने ले जाया गया। वही इस मामाले पर एसपी सिटी मनीष मिश्र का कहना है की पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
Oct 18,2019, 13:05 PM IST
View More

Trending news