Kathua Attack Garhwal Regiment: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में नई जानकारी पता चली है. उस दिन दो घंटे तक गोलियां चलती रही थीं और गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों ने बद्री विशाल की जय का उद्घोष भी किया था. 5100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं. एक बहादुर जवान का दाहिना हाथ जख्मी हुआ तो वह बाएं हाथ से ही बंदूक चलाता रहा. ये कहानी रोंगटे खड़े कर देगी.
Kathua Terrorist Attack: कठुआ में सेना पर हुए घातक आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा को लेकर कई इलाकों में हाई अलर्ट है. अमरनाथ यात्रा शिविरों को लेकर हर संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Jammu Kashmir News: कठुआ में आतंकी हमले को 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी आतंकी को उसके अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका. हमले के एक चश्मदीद स्थानीय नागरिक ने आशंका जताई है कि 3 आतंकी थे, जो एक सिविल बस से घटनास्थल के पास उतरे. उन्होंने कहा कि यहां कोई आतंकी नहीं हैं. संभवत: ये आतंकी बस से आए और हमला कर जंगल में फरार हो गए. तब से तलाशी अभियान चल रहा है. आज दोपहर NIA भी घटनास्थल पर पहुंच गई.
Kathua Attack Update: घाटी में आतंकियों की बौखलाहट साफ़ नज़र आ रही है तभी तो जम्मू-कश्मीर में सेना पर एक के बाद हमले हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना पर फिर हमला हुआ है। बता दें कि आतंकियों ने सेना की वैन पर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में 5 जवान शहीद हो गए और 5 घायल हुए हैं। कठुआ हमले की ज़िम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ले ली है। जैश ए मोहम्मद का विंग है कश्मीर टाइगर्स।
Kathua Attack News: कठुआ मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. चश्मदीदों ने बताया है कि आतंकियों ने पहले एक घर में जाकर पानी मांगा था, लोग घबरा गए और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी.