कांग्रेस का 16 राज्यों में खाता भी नहीं खुला और बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक में जीत का परचम लहराया है.
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणामों में बीजेपी 300 सीटों के पार चली गई है. लगातार वह दूसरी बार सत्ता में अपने दम पर लौट रही है. कांग्रेस के बाद ऐसा करने वाली बीजेपी दूसरी पार्टी है.
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में बीजेपी ने 350 के पार सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, वहीं कांग्रेस पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ 86 सीटों पर सिमट कर रह गई हैं.
मांड्या लोकसभा सीट पर यह चर्चा का विषय था कि ‘‘डोड्डा गौदारा मौमागा’’ (देवगौड़ा के पौत्र) या ‘‘मंड्या दा सोसे’’ (मंड्या की बहू) के बीच बाजी कौन मारेगा.
अभिनेता सिद्धार्थ ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत मिलने पर बधाई दी.
बीजेपी ने ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में 42 में से 18 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. जबकि राज्य की सत्ताधारी टीएमसी ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की है.
शशि थरूर ने कहा कि वह खुद को ऐसे बल्लेबाज की तरह महसूस कर रहे हैं जिसने शतक लगाया लेकिन उसकी टीम हार गई.
शांतिपूर्वक मतदान के लिए जनता व कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गहलोत ने लिखा है.
'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. बीजेपी 292 सीटों पर आगे चल रही है जबकि वहीं, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है.
पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्रा से 3,03,317 मत से आगे चल रहे हैं.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है. इसके साथ ही जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने फोन कर पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी है
शरद पवार ने कहा कि हार की लिए ईवीएम को दोष देना ठीक नहीं है. चुनाव के बाद ईवीएम को दोष दूं, ऐसी मेरी मंशा नहीं है.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि चुनावों में शानदार जीत के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई!
शिवराज चौहान ने कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) शुरू से कह रहे थे कि हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाकी है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा अभी बाकी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, अब परिणाम भी वैसे आ रहे हैं."
भोपाल से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 69 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाये हुए हैं. वहीं, गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के केपी यादव से 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं.
भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी दिग्विजय सिंह से करीब 45000 वोटों से आगे चल रही हैं.
संसदीय क्षेत्र से जहां नकुलनाथ आगे चल रहे हैं, वहीं विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ बढ़त बनाए हुए हैं.
गुरुवार को राज्य के जिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा उनमें कांग्रेस के तीन मौजूदा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी और राज्य में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शामिल हैं.
राजस्थान की सभी सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों के शुरू से ही बढ़त बनाई हुई थी. कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े नेता जीते
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि प्रदेश में उम्मीदवारों की संख्या और मतगणना के राउंड की संख्या को देखते हुए प्रदेश में पहला परिणाम रात लगभग दस बजे के बाद मिलने की उम्मीद है.
बिहार के जिस सीट की पूरे चुनाव के दौरान देश में चर्चा रही है, वो बेगूसराय लोकसभा सीट है. बेगूसराय में बीजेपी ने अपनी पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को टिकट दिया है तो वहीं, सीपीआई ने कन्हैया कुमार को.
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे और रुझान आना शुरू हो गए है. बीजेपी ने एक बार फिर देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी करने जा रही है. आधे दिन की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी गठबंधन 300 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं देश में किसी भी तरह से तीसरे मोर्चे और कांग्रेस गठबंधन की हवा निकल गई है.