भाजपा ने यूनिवर्सिटी को 'जाट आइकॉन' राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ढोंग करार दिया. उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह आजीवन सांप्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे, उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक बड़े भाजपा नेता की जमानत जब्त कराई थी.
PM Modi in Aligarh: प्रधानमंत्री मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया. अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राधाष्टमी की शुभकामनाओं के साथ की. उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर मैं कल्याण सिंह जी की कमी को बहुत महसूस कर रहा हूं वो होते तो अलग अनुभव होता.
सरकार के खिलाफ राकेश टिकैत ने बड़ी किसान महापंचायत की थी. इसके तुरंत बाद ही पीएम मोदी का अलीगढ़ दौरा बड़ा माना जा रहा है. वेस्टर्न यूपी में किसान आंदोलन के चलते भाजपा काफी कमजोर दिख रही है. ऐसे समय में पीएम का यहां आना भाजपा को मजबूती दे सकता है...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का दौरा किया. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी को एक यूनिवर्सिटी और डिफेंस कॉरिडोर की सौगात दी.
प्रदेश सरकार के ज़रिए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी की याद और सम्मान में अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है.
PM मोदी यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी और डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी एक सभा को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर जमीन से आसमान तक सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. पीएम और सीएम समेत सभी नेताओं के लिए भव्य स्टेज बनाया गया है.
पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव मूसेपुर में मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कारिडोर की आधारशिला रखेंगे. यूनिवर्सिटी को राज्य सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक सुधारक राजा महेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान में स्थापित कर रही है.
योगी सरकार इस विश्वविद्यालय को महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, पत्रकार, शिक्षाविद् और सामाजिक सुधारक रहे मुरसान रियासत के राजा महेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान में स्थापित कर रही है.