नेपाल के गांव में भूस्खलन के बाद 250 लोगों के लापता होने की आशंका
Advertisement
trendingNow1255758

नेपाल के गांव में भूस्खलन के बाद 250 लोगों के लापता होने की आशंका

एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण नेपाल के एक अलग-थलग बसे गांव में भूस्खलन और हिमस्खलन के बाद 250 लोग लापता माने जा रहे हैं। यह स्थान शनिवार को आए भूकंप के केंद्र से ज्यादा दूर नहीं है।

गोरखा (नेपाल) : एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण नेपाल के एक अलग-थलग बसे गांव में भूस्खलन और हिमस्खलन के बाद 250 लोग लापता माने जा रहे हैं। यह स्थान शनिवार को आए भूकंप के केंद्र से ज्यादा दूर नहीं है।

जिला अधिकारी गौतम रिमाल ने बताया कि घोडाटाबेला गांव के पास आज भारी मात्रा में बर्फ गिरी थी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को फोन पर आपदा के बारे में शुरुआती खबरें मिलीं लेकिन फिर संपर्क टूट गया।

यह गांव करीबी शहर से 12 घंटे की पैदल यात्रा की दूरी पर है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि लापता लोगों में पर्वतारोही शामिल हैं या नहीं।

 

Trending news