Advertisement
trendingNow1494583

जिबूती: काम की तलाश में जा रहे थे यमन, नौकाएं डूबने से 52 की मौत

डूबने वाली नौकाओं से बचे लोगों ने बताया है कि नाव में सवार अधिकांश लोग इथोपिया के थे.  

अफ्रीकी प्रवासी खतरनाक मार्ग से काम की तलाश में मध्य पूर्व जा रहे थे.(फोटो- AFP)
अफ्रीकी प्रवासी खतरनाक मार्ग से काम की तलाश में मध्य पूर्व जा रहे थे.(फोटो- AFP)

ओबाक (जिबूती): जिबूती के तट से प्रवासियों को लेकर यमन जा रहीं दो नौकाओं के डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 52 हो गई. संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी मामलों की एजेंसी ने यह जानकारी दी. एजेंसी ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्थानीय नेताओं से कार्रवाई करने की अपील की है. इस सप्ताह की शुरूआत में दो नौकाओं के डूब जाने के बाद शवों को बरामद करने के लिए जिबूती के उत्तर-पूर्वी ओबाक क्षेत्र में बचावकर्मी लगातार काम कर रहे हैं.

डूबने वाली नौकाओं से बचे लोगों ने बताया है कि नाव में सवार अधिकांश लोग इथोपिया के थे.  अफ्रीकी प्रवासी खतरनाक मार्ग से काम की तलाश में मध्य पूर्व जा रहे थे. बुधवार को मरने वाले की संख्या 43 थी जो बृहस्पतिवार को बढ़ कर 52 हो गई.  हादसे में जीवित बचे लोगों की संख्या 15 बताई गई है.  पूर्व में यह संख्या गलती से 16 बता दी गई थी.  नौका में सवार प्रवासियों की संख्या के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है.  हालांकि आर्गनाईजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) का मानना है कि एक नौका में 130 लोग सवार थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news