मिस्र फोर्स की गलतफहमी से मारे गये 12 मैक्सिकन पर्यटक
Advertisement
trendingNow1269985

मिस्र फोर्स की गलतफहमी से मारे गये 12 मैक्सिकन पर्यटक

मिस्र के सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमी रेगिस्तान में आतंकियों का पीछा करते हुए गलती से 12 पर्यटकों को मार डाला और 10 लोगों को घायल कर दिया।

मिस्र फोर्स की गलतफहमी से मारे गये 12 मैक्सिकन पर्यटक

काहिरा: मिस्र के सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमी रेगिस्तान में आतंकियों का पीछा करते हुए गलती से 12 पर्यटकों को मार डाला और 10 लोगों को घायल कर दिया।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "पुलिस और सेना का एक संयुक्त बल रविवार पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके अल वहात में आतंकियों का पीछा कर रहा था। तब उन्होंने गलती से चार वाहनों को निशाने पर ले लिया, जो कि एक प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद थे। इन वाहनों में मैक्सिको के पर्यटक सवार थे।

बयान में कहा गया, "इस घटना के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मैक्सिको और मिस्र के 10 लोग घायल हो गए। इस क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों का प्रवेश वर्जित है। इस बात की जांच के लिए एक दल का गठन किया गया है कि आखिर वहां हुआ क्या था और ये पर्यटक उस प्रतिबंधित क्षेत्र में क्यों मौजूद थे?"

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हालांकि गृह मंत्रालय ने मारे गए मैक्सिको निवासियों की सही संख्या नहीं बताई और न ही यह बताया है कि वाहनों को कैसे निशाना बनाया गया? बाद में मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने कम से कम दो पर्यटकों के मारे जाने की पुष्टि की।

मैक्सिको के राष्ट्रपति ने मिस्र से कहा है कि वह इस घटना की व्यापक जांच कराए। पश्चिमी रेगिस्तान देश के उन इलाकों में से एक है, जहां इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकी अपना प्रभुत्व रखते हैं और ये लोग मिस्र की पूर्वी सीमाओं पर सिनाई में तैनात सुरक्षा बलों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं।

पूर्व इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का वर्ष 2013 में सेना ने तख्ता पलट किया था, उसके बाद से अब तक 600 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है।

Trending news