नई दिल्ली: BJP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 267 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 सीटों का लक्ष्य रखा है. जबकि NDA के लिए 400 सीटों का टारगेट रखा है. बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने करीब 10 सीटों पर साढ़े पांच लाख वोटों से चुनाव जीता.
टॉप-10 जीत
2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मार्जिन से जीतने वाले टॉप-10 सांसद भाजपा के ही हैं. इनमें देश के गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल है.
सांसद सीट कितने वोटों से हराया किसको हराया
1. सीआर पाटिल नवसारी, गुजरात 6.89 लाख धर्मेश पटेल (कांग्रेस)
2. संजय भाटिया करनाल,हरियाणा 6.56 लाख कुलदीप शर्मा (कांग्रेस)
3. कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद, हरियाणा 6.38 लाख अवतार भड़ाना (कांग्रेस)
4. सुभाष चंद्र भीलवाड़ा, राजस्थान 6.12 लाख राम पाल शर्मा (कांग्रेस)
5. रंजनबेन भट वडोदरा, गुजरात 5.89 लाख प्रशांत पटेल (कांग्रेस)
6. प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली 5.78 लाख महाबल मिश्रा (कांग्रेस)
7. सीपी जोशी चित्तौड़गढ़, राजस्थान 5.76 लाख गोपाल सिंह शेखावत (कांग्रेस)
8. अमित शाह गांधीनगर, गुजरात 5.57 लाख सीजी चावड़ा (कांग्रेस)
9. हंसराज हंस उत्तर पश्चिमी दिल्ली 5.53 लाख गुगन सिंह (AAP)
10. उदय प्रताप होशंगाबाद, मध्यप्रदेश 5.53 लाख शैलेंद्र दीवान (कांग्रेस)
PM मोदी कितने वोटों से जीते थे चुनाव?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 ला चुनाव यूपी की वाराणसी सीट से लड़ा था. उन्हें 674664 वोट मिले थे. उन्होंने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 4.79 लाख वोटों से चुनाव हराया था. शालिनी यादव को 195159 वोट मिले थे.
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.