13 साल की शादी को खत्म करने जा रही है छोटे पर्दे की ये मशहूर जोड़ी!

 इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil Sengupta) और बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) 13 साल की शादी के बाद अब तलाक लेने जा रहे हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 26, 2021, 11:56 AM IST
  • शादी को खत्म कर सकते हैं इंद्रजीत और बरखा
  • कई महीनों से कपल के रिश्तों में दरार
13 साल की शादी को खत्म करने जा रही है छोटे पर्दे की ये मशहूर जोड़ी!

नई दिल्ली: छोटे पर्दे पर लोकप्रिय शो 'प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम' के लीड एक्टर-एक्ट्रेस इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil Sengupta) और बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) को शो के सेट पर प्यार हो गया था जिसके बाद दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि इस जोड़े ने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Barkha (@barkhasengupta)

2 मार्च, 2008 को बरखा और इंद्रनील ने सात फेरे लिए और दोनों की एक बेटी भी है. पिछले कुछ समय से बरखा और इंद्रनील के रिश्ते के बीच दरार की खबर सामने आ रही थी और आखिरकार दोनों ने अपनी 13 साल की शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Barkha (@barkhasengupta)

ये भी पढ़ें-धोनी को गले लगाकर मस्ती करते दिखे एक्टर रणवीर सिंह.

दरअसल साल की शुरुआत में फरवरी-मार्च के महीने में इंद्रनील की बंगली एक्ट्रेस इशा साहा संग अफेयर की खबरें सामने आई थी. यह खबर तब आई जब दोनों फिल्म 'तरुलोतर भूत' की शूटिंग कर रहे थे. वहीं इन खबरों को इंद्रनील और इशा ने महज अफवाह बताया था.

ये भी पढ़ें-क्या दूसरी बार मां बनने जा रही हैं मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन!.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Barkha (@barkhasengupta)

वहीं बरखा ने भी इंद्रनील संग मतभेदों को आधारहीन कहा था. हालांकि आखिरकार दोनों अलग हो गए हैं, कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इंद्रनील और बरखा अपने रिलेशनशिप को खत्म करने जा रहे हैं. इंद्रनील अपना घर छोड़कर अपने पैरेंट्स के साथ शिफ्ट हो गए हैं.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़