Bigg Boss 17: रिंकू के बाद इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म, वीकेंड के वार में होगा डबल एविक्शन

Bigg Boss 17: सलमान खान शो बिग बॉस 17 फीनाले की तरफ बढ़ रहा है. एक महीने में शो का फिनाले होगा. वहीं फिनाल से पहले नील भट्ट घर से बेघर हो जाएंगे. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 31, 2023, 07:23 PM IST
  • इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म
  • इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन
Bigg Boss 17: रिंकू के बाद इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म, वीकेंड के वार में होगा डबल एविक्शन

नई दिल्ली:  सलमान खान शो बिग बॉस 17 फीनाले की तरफ बढ़ रहा है. एक महीने में शो का फिनाले होगा. वीकेंड के वार में इस बार दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होंगे. सलमान खान वीकेंड के वार में डबल एविक्शन करेंगे. डबल एलिमिनेशन के बारे में जान कर हैरान हो जाएंगे. 

नील ने किया सवाल 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस प्रोमो में दिखाया गया है सलमान खान ने डेबल एविक्शन का ऐलान किया तो नील ने लवाल किया कि किस आधार पर फिर ईशा और अंकिता समेत सभी लोग हैरानगी जताते हैं. प्रोमो में खुलासा नहीं किया गया है कि घर से कौन से दो कंटेस्टेंट्स घर से बाहर हो जाएंगे. 

बेघर होंगे नील 
बिग बॉस 17 से रिंकू धवन के अलावा नील भट्ट बेघर हो जाएंगे. इस हफ्ते चार लोग नॉमिनेटेड थे. नील भट्ट, रिंकू धवन, अभिषेक कुमार और आयशा खान. अभिषेक और आयशा इस हफ्ते सेफ बताए जा रहे हैं. रविवार की शाम को इस खबर की पुष्टि होगी. 

पत्नी की भविष्यवाणी निकली गलत 
नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गई थी. ईशा को विशेषाधिकार मिलने की वजह से ऐश्वर्या घर से बेघर हुई थी. घर से बाहर आने के बाद ऐश्वर्या ने पति को विनर बताया था. खबरों की माने तो नील भट्ट घर से बेघर हो जाएंगे. 

इसे भी पढ़ें- Sunny Deol: बॉलीवुड सेलेब्स की पार्टी में क्यों शामिल नहीं होते सनी देओल? एक्टर ने बताई दूर होने की वजह

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़