'चक दे इंडिया' फेम तान्या अबरोल ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, आशीष वर्मा के साथ लिए सात फेरे

Tanya Abrol Wedding Pics: चक दे इंडिया फिल्म फेम  तान्या अबरोल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है. तान्या दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 10, 2023, 06:33 PM IST
  • तान्या अबरोल शादी के बंधन में बंधी
  • तान्या ने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे
'चक दे इंडिया' फेम तान्या अबरोल ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, आशीष वर्मा के साथ लिए सात फेरे

नई दिल्ली: Tanya Abrol Wedding Pics: चक दे इंडिया फिल्म में नजर आने वाली तान्या अबरोल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है. 9 फरवरी को तान्या ने आशीष वर्मा के साथ सात फेरे लिए हैं. तान्या की शादी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड स्टार्स मौजूद थे. वहीं सोशल मीडिया पर तान्या की खूबसूरत फोटो सामने आई है. दुल्हन के जोड़े में तान्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

चक दे इंडिया में बलबीर कौर की भूमिका में आई थी नजर 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

तान्या अबरोल ने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में बलबीर कौर की भूमिका निभाई थी. तान्या के ब्राइडल लुक की बात करें तो मरुल कलर के लहंगा और ग्रीन कलर के ब्लाउज में तान्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तान्या ने ट्रेडिशनल चुडा पहना हुआ है. 

रुबीना ने शेयर की फोटो 
रुबीना दिलैक और अभिनव ने इंस्टाग्राम पर तान्या की खूबसूरत फोटो शेयर की है. तान्या मेरून कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने कुंदन ज्वेलरी पहनी हुई है. सिंपल बन हेयरस्टाइल में तान्या बेहद प्यारी लग रही हैं. 

तान्या सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव 
तान्या अबरोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. तान्या पहली बार शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में नजर आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. 

इसे भी पढ़ें:  Anupama upcoming twist: अनुपमा को कपाड़िया घर से निकालेगी माया, बनेगी अनुज की दुल्हन ? 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़