प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया किस, वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) शनिवार को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल (Global Citizen Festival) को होस्ट करती नजर आईं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 25, 2022, 12:17 PM IST
  • परफेक्ट कपल हैं निक-प्रियंका
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया किस, वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड (Hollywood)तक में धूम मचा रहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं. अभिनय के साथ-साथ प्रियंका अपने सोशल वर्क को लेकर भी चर्चा में  रहती हैं. वहीं वह फैमली के साथ भी खूब टाइम स्पेंड करती नजर आती है. इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल (Global Citizen Festival) को होस्ट करती नजर आईं. जहां उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) अपने भाइयों के साथ परफॉर्म करते दिखे. 

यहां हुआ इवेंट

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का आयोजन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में शनिवार को किया गया. इस फेस्टिवल को प्रियंका चोपड़ा जोनास होस्ट करती नजर आईं. शो का एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निक जोनस और निक जोनस की केमिस्ट्री हर किसी को पसंद आ रही है. वहीं प्रियंका होस्टिंग लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सबके सामने एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. 

प्रियंका-निक का किस मूमेंट

वीडियो में जोनस ब्रदर्स ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद एक इंट्रोडक्शन देते दिख रहे हैं. वहीं इंट्रोडक्शन के लास्ट में निक जोनस वाइफ प्रियंका का क्यूट इंट्रोडक्शन के साथ स्टेज पर बुलाते हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi(@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा मंच पर दौड़कर आते ही सबके सामने निक को किस करने लगती हैं. हालांकि इसके बाद प्रियंका जोनास ब्रदर्स को भी गले लगाया.

लोगों की फेवरिट है जोड़ी

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा का कलरफुल लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के मंच पर वह काफी जोश के साथ होस्टिंग करती दिखीं. बता दें की फैंस को निकयांका की जोड़ी खूब पसंद आती है. दोनों के फोटोज और वीडियोज पर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं.

ये भी पढ़ें- मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है 'पोन्नियिन सेलवन', राजा चोल की महान गाथा दर्शाएगी फिल्म

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़