Bharat Ratna Award List: अब तक 53 लोगों को मिल चुका भारत रत्न, IAS एस्पिरेंट्स याद कर लें ये नाम

Bharat Ratna Award Winners List: भारत सरकार द्वारा अब तक 53 लोगों को भारत रत्न मिल चुका है. चलिए जानते हैं भारत में अब तक कितने लोगों को भारत रत्न दिया गया है.   

Written by - Shilpa | Last Updated : Feb 9, 2024, 04:33 PM IST
  • अब तक इन लोगों को मिल चुका भारत रत्न
  • जानें किसे-किसे मिल चुका है सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Bharat Ratna Award List: अब तक 53 लोगों को मिल चुका भारत रत्न, IAS एस्पिरेंट्स याद कर लें ये नाम

नई दिल्ली Bharat Ratna Award Winners List: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है. इससे पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भारत रत्न का ऐलान किया था. इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को 26 जनवरी को दिन भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया था. चलिए जानते हैं भारत में अब तक कितने लोगों को भारत रत्न दिया गया है. 

भारत रत्न पुरस्कार विजेता 
चक्रवर्ती राजोगोपालाचारी 
साल 1954 में स्वतंत्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे. भारतीय राजनीति और साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन 
साल 1954 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति राधाकृष्णन को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.  

डॉ सीवी रमन 
साल 1954  डॉ सीवी रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. डॉ सीवी रमन को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला था. 

डॉ भगवान दास 
साल 1955 में दार्शनिक, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् डॉ भगवान दास महात्मा गांधी के काफी करीबी सहयोगी थे. भारतीय शिक्षा और दर्शन उनके योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मान दिया गया. 

डॉ. एम विश्वेश्वरैया
साल 1955 में राजनेता और इंजीनियर डॉ एम विश्वेश्वरैया को भारत के इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत रत्न दिया गया.

पंडित जवाहरलाल नेहरू 
साल 1955 भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न दिया गया. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने  भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास नींव रखी है. 

पंडित गोविंद बल्लभ पंत
साल 1957 में पंडित गोविंद बल्लभ पंत को इतिहास में योगदान के लिए भारत रत्न दिया गया.

डॉ धोंडो केशव कर्वे
डॉ धोंडो केशव कर्वे समाज सुधारक और शिक्षक थे. साल 1958  में उन्हें शिक्ष के क्षेत्र में किए योगदान के लिए भारत रत्न मिला. उन्होंने भारत में पहली महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी.

डॉ बिधान चंद्र रॉय  
स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय  स्वास्थ्य  के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान मिला. 

पुरूषोत्तम दास टंडन 
पुरूषोत्तम दास टंडन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और भाषा के रूप में हिंदी को बढ़ावा दिया है, साल 1961 में उन्हें भारत रत्न मिला. 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद
साल 1962 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

डॉ. ज़ाकिर हुसैन 
साल 1963 में  डॉ. ज़ाकिर हुसैन को  भारतीय शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

डॉ. पांडुरंग वामन काणे 
साल 1963 डॉ. पांडुरंग वामन काणे को भारतीय कानूनी और सांस्कृतिक इतिहास के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान मिला.

लाल बहादुर शास्त्री
साल 1966 में मरणोपरांत लाल बहादुर शास्त्री सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

इंदिरा गांधी 
साल 1971 इंदिरा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

वीवी गिरि
साल 1975 में वीवी गिरि को श्रम कानून और प्रशासन में योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

के कामराज  
साल 1976 मरणोपरांत कांग्रेस के कद्दावर नेता को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

मदर टेरेसा
साल 1980 में मदर टेरेसा को भारत रत्न दिया गया. गरीबों और बीमारों के प्रति दयी और सेवा के लिए उन्हें ये सम्मान दिया. 

आचार्य विनोबा भावे
साल 1983 में आचार्य विनोबा भावे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

खान अब्दुल गफ्फार खान 
साल 1987 सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

एमजी रामचंद्रन
साल 1988 मरणोपरांत एमजी रामचंद्रन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

डॉ. बीआर अंबेडकर
साल 1990 डॉ. बीआर अंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

नेल्सन मंडेला
साल 1990 को दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी क्रांतिकारी, राजनेता को रंगभेद खत्म करने के लिए भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

राजीव गांधी
साल 1991 में मरणोपरांत राजीव गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

सरदार वल्लभभाई पटेल
साल 1991 में मरणोपरांत सरदार वल्लभभाई पटेल को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

मोरारजी देसाई 
साल 1991 मोरारजी देसाई को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
साल 1992 में मरणोपरांत मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

 जेआरडी टाटा
साल 1992 में जेआरडी टाटा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

सत्यजीत रे
साल 1992 में फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

गुलजारीलाल नंदा 
साल 1997 में गुलजारीलाल नंदा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

अरुणा आसफ अली
साल 1997 अरुणा आसफ अली को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
साल 1997 में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

एमएस सुब्बुलक्ष्मी 
साल 1998 में  एमएस सुब्बुलक्ष्मी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

चिदम्बरम सुब्रमण्यम
साल 1998 में चिदम्बरम सुब्रमण्यम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

जयप्रकाश नारायण
साल 1999 मरणोपरांत जयप्रकाश नारायण को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

प्रोफेसर अमर्त्य सेन 
साल 1999 में प्रोफेसर अमर्त्य सेन  को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई 
साल 1999 में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

पंडित रविशंकर
साल 1999 में पंडित रविशंकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

लता मंगेशकर
साल 2001 में लता मंगेशकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
साल 2001 में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

पंडित भीमसेन जोशी
साल 2009 में पंडित भीमसेन जोशी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

प्रोफेसर सीएनआर राव 
साल 2014 प्रोफेसर सीएनआर राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

 सचिन तेंदुलकर
साल 2014 में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

अटल बिहारी वाजपेयी
साल 2015 में अटल बिहारी वाजपेयी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

पंडित मदन मोहन मालवीय 
साल 2015 में मरणोपरांत पंडित मदन मोहन मालवीय को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

नानाजी देशमुख
साल 2019 में नानाजी देशमुख को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

 डॉ. भूपेन हजारिका 
साल 2019 में मरणोपरांत डॉ. भूपेन हजारिका को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

प्रणब मुखर्जी
साल 2019 में प्रणब मुखर्जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

कर्पूरी ठाकुर 
मरणोपरांत, 2024 में साल कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.

 लाल कृष्ण आडवाणी
साल 2024 में लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.

चौधरी चरण सिंह 
साल 2024 में चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.

एमएस स्वामीनाथन 
साल 2024 में एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.

पीवी नरसिम्हा राव 
साल 2024 में पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़